मिल में गन्ना लदे वाहन ज्यादा आने से लगा रहा जाम
शामली। शामली मिल में ज्यादा गन्ना लदे वाहनों के आने से शामली शहर तीसरे दिन भी जाम से जूझता रहा। पूरे दिन गन्ने के जाम लगने से आम नागरिकों को शहर के एमएसके रोड पर चलना कठिन हो गया।
पिछले तीन दिन से जैसा मौसम में बदलाव आया, तो शामली चीनी मिल में गन्ने के लदे वाहनों का आना शुरू हो गया। पिछले तीन दिन से शहर में ज्यादा गन्ना के वाहन आजाने से जाम की स्थिति बनी रही। बृहस्पतिवार सुबह से लेकर शाम तक शहर के मिल रोड से लेकर अग्रसेन पार्क, वर्मा मार्केट, शिवचौक, कोतवाली रोड, हनुमान धाम तक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइन लग गई। गन्ने से लदे गन्ने के वाहनों के आने से जाम की स्थिति बनी रही। शामली चीनी मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा के मुताबिक बारिश के बाद मौसम साफ होने से ज्यादा गन्ना मिल में आ रहा था। शाम के समय गन्ने की पेराई होने से जाम खत्म होने से स्थिति सामान्य हुई।

बारिश में बाइक पर छतरी लगाकर जाते युवक।- फोटो : SHAMLI