फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traffic diversion plan, still not implemented

ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार, अभी लागू नहीं

Thu, 21 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 21 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Traffic diversion plan, still not implemented
officer meeting for kanwar yatra - फोटो : फाइल फोटो
शामली। श्रावण मास कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पुलिस ने तैयार कर लिया है। अभी कावड़ियों की आवाजाही शुरू नहीं हुई, जिस कारण डायवर्जन लागू नहीं किया गया है। कावड़ियों की भीड़ बढ़ने पर डायवर्जन लागू हो जाएगा। 
विज्ञापन


एसपी विजय भूषण ने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है। डायवर्जन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। एक तरफ पानीपत से मेरठ और सहारनपुर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट करने के लिए कैराना में पानीपत बाईपास पर बैरियर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


वहां से वाहनों को झिंझाना मार्ग की तरफ निकाला जाएगा। करनाल रोड पर गाड़ी वाला चौराहे से झिंझाना की तरफ से ऊन होकर थानाभवन से जलालाबाद होकर वाहनों को निकाला जाएगा। वहीं, करनाल से मेरठ, सहारनपुर या मुजफ्फरनगर आने जाने वाले वाहनों को भी गाड़ीवाला चौराहे से झिंझाना की तरफ से ऊन होकर थानाभवन और जलालाबाद के रास्ते देवबंद से होकर मुजफ्फरनगर की तरफ निकाला जाएगा। ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने में पूरी गंभीरता बरती जाएगी। पुलिसकर्मी ढील बरतते पाए जाते हैं, तो सख्त कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगा प्लान
पानीपत से सहारनपुर : पानीपत(हरियाणा) से यमुना ब्रिज से कैराना बाईपास होते हुए गाड़ीवाला चौराहा से ऊन से खानपुर मोड, थानाभवन से जलालाबाद होते हुए तीतरो से गंगोह होकर सहारनपुर जाना होगा। 
पानीपत से मुजफ्फरनगर : पानीपत से यमुना ब्रिज कैराना के रास्ते कैराना बाईपास से होकर गाड़ी वाला चौराहे से ऊन खानपुर मोड़ और थानाभवन के रास्ते जलालाबाद से ननौता होकर देवबंद से मुजफ्फरनगर जाना होगा। 
पानीपत से मेरठ : पानीपत से यमुना ब्रिज से कैराना बाईपास होकर गाड़ीवाला चौराहा से वाया झिंझाना से ऊन होकर खानपुर मोड थानाभवन के रास्ते जलालाबाद से ननौता से देवबंद होकर  मुजफ्फरनगर से वाया जानसठ होते हुए मेरठ जाया जाएगा। 
करनाल से सहारनपुर : करनाल से यमुना ब्रिज बिडौली से चौसाना गंगोह होते हुए सहारनपुर निकला जाएगा। 
करनाल से मुजफ्फरनगर : करनाल से यमुना ब्रिज बिडौली से गाडीवाला चौराहा से ऊन से खानपुर मोड़ थानाभवन से जलालाबाद के रास्ते ननौता से देवबंद फिर मुजफ्फरनगर निकलना होगा। 
करनाल से मेरठ : करनाल से यमुना ब्रिज बिडौली से गाडी वाला चौराहा से ऊन खानपुर मोड से थानाभवन और जलालाबाद से ननौता के रास्ते देवबंद से मुजफ्फरनगर बाईपास होते हुए जानसठ, मवाना होकर जाएंगे। 
सहारनपुर से दिल्ली : जलालाबाद से खानपुर मोड थानाभवन से ऊन होते हुए गाड़ीवाला चौराहा से बिडौली से करनाल होते हुए दिल्ली निकलना होगा। 
मुजफ्फरनगर से शामली : मुजफ्फरनगर से देवबंद होकर ननौता से गंगोह होकर जलालाबाद से थानाभवन से शामली तक जाएंगे। 
 मुजफ्फरनगर से करनाल : मुजफ्फरनगर से देवबंद के रास्ते ननौता से जलालाबाद होकर खानपुर मोड थानाभवन से ऊन होकर गाडीवाला चौराहा से बिडौली यमुना ब्रिज से करनाल जाएंगे। 
 मेरठ से करनाल : मेरठ से मवाना, जानसठ होकर मुजफ्फरनगर बाईपास से देवबंद होकर ननौता के रास्ते जलालाबाद से खानपुर मोड थानाभवन से ऊन और गाडी वाला चौराहे से होकर बिडौली यमुना ब्रिज के रास्ते करनाल जाना होगा।

ट्रेन की छत पर बैठे तो होगी कार्रवाई

शामली। कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद जीआरपी अनुभाग से फोर्स प्राप्त हो गया है। जीआरपी सहारनपुर सर्किल के सीओ ब्रजपाल जाखड़ ने शामली पहुंचकर जीआरपी, आरपीएफ के थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों की छतों पर किसी यात्री को न बैठने देने की हिदायत दी।  

सीओ ब्रजपाल सिंह जाखड़ ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद जीआरपी थाने में जीआरपी थाना प्रभारी रंजन शर्मा, आरपीएफ के उपनिरीक्षक अमरीश तोमर और शामली रेलवे स्टेशन के छोटे दुकानदारों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान जन सहयोग अवश्य लें। हर कीमत पर अप्रिय घटना रोकने के लिए कार्य करें।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार आने-जाने वाली सभी ट्रेनों पर निगाह रखी जाए। खास कर ट्रेनों की छतों पर यात्रा करने वाली सवारियों को शामली रेलवे स्टेशन पर उतार लिया जाए, किसी भी कीमत पर ट्रेनों की छतों पर सवारियों को न बैठने दिया जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि ऐसा करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। क्योंकि टपरी के पास बिजली की लाइन होने से बड़ा हादसा हो सकता है। 


जीआरपी थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया कि कांवड़ के लिए मुरादाबाद जीआरपी अनुभाग से एक उपनिरीक्षक, दो सहायक उपनिरीक्षक, सात हेडकांस्टेबल, आठ कांस्टेबल, एक सेक्शन पीएसी की स्वीकृति मिली है। पीएसी को छोड़कर शेष फोर्स प्राप्त हो गया है। जिससे अति संवेदन शील और संवेदन शील स्थानों पर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीएसी को कांधला और जलालाबाद रेलवे स्टेशन पर लगाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed