{"_id":"63c0585a025e7c29ec79800f","slug":"traders-will-oppose-the-increase-in-electricity-rates-shamli-news-c-14-1-76401","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बिजली दरों की बढ़ोत्तरी का विरोध करेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बिजली दरों की बढ़ोत्तरी का विरोध करेंगे व्यापारी
Fri, 13 Jan 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 13 Jan 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्युत दरों में वृद्धि कर जनता पर अनावश्यक भार डालने की तैयारी में है। प्रदेश में पहले से ही विद्युत दरें अन्य राज्यों से अधिक हैं। कॉमर्शियल विद्युत दरें तो घरेलू विद्युत दरों से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि बिजली दरों की बढ़ोत्तरी का व्यापारी पुरजोर विरोध करेंगे।
शहर के सुभाष चौक स्थित संगठन के प्रांतीय मुख्यालय पर हुई बैठक में घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि व्यापारी माह के द्वितीय शनिवार 14 जनवरी को अपने-अपने जिलों व नगरों में नगर अध्यक्षों की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर समस्याओं के समाधान पर मंथन करें। उन्होंने नगर की स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सद्भावना के साथ विचार विमर्श करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक व्यापारी एकजुट रहेगा तो उनकी हर समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों के सामने जीएसटी विभाग, खाद्य विभाग व विद्युत निगम संबंधित कई समस्याएं हैं। जिनका समाधान एकजुटता के बल पर ही संभव है। सरकार आम नागरिकों व व्यापारियों पर विद्युत दरों में वृद्धि कर अनावश्यक भार डालने की तैयारी कर रही है। बैठक में मुख्य रूप से मंडल के नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर संगठन मंत्री अनुज गोयल, नगर कोषाध्यक्ष महेश धीमान, वैभव गोयल, राजीव गर्ग, गौरव गर्ग, नरेश चंद आदि मौजूद रहे।