{"_id":"67439584d8108bcea50491e4","slug":"traders-will-get-relief-by-waiving-interest-and-penalty-shamli-news-c-26-1-smrt1047-132341-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ब्याज और जुर्माना माफ करने से व्यापारियाें को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ब्याज और जुर्माना माफ करने से व्यापारियाें को मिलेगी राहत
Mon, 25 Nov 2024 02:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में उत्तर प्रदेश शासन की ओर से तीन वर्ष के बकाया टैक्स को जमा करने पर ब्याज और जुर्माना माफ करने को मंजूरी देने के फैसले का स्वागत किया है।
रविवार को शहर के सुभाष चौक स्थित प्रांतीय मुख्यालय पर हुई व्यापारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल सालों से व्यापारियों के टैक्स पर ब्याज और जुर्माना माफी की मांग कर रहा था। यूपी कैबिनेट की बैठक में इसके मंजूरी देने के फैसले का व्यापारियों ने स्वागत किया है। गर्ग ने कहा कि जुर्माना व ब्याज माफ होने से व्यापारियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से जीएसटी की अन्य जटिलताओं को भी इसी प्रकार समाप्त करने और सरलीकरण करने की मांग दोहराई है। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद्र धीमान, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, राजेश जैन, पवन गोयल, ऋषभ जैन ,शिवांक गर्ग, अनुज गोयल, गौरव गर्ग, वंश जैन आदि मौजूद रहे।