Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders will agitate if sugarcane vehicles get jammed

बैठक में छाया रहा गन्ने के जाम और मिल की छाई का मुद्दा

Sun, 13 Nov 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Traders will agitate if sugarcane vehicles get jammed
शामली कोतवाली में व्यापारियों के साथ बैठक करते डीएम और एसपी। - फोटो : SHAMLI
गन्ना वाहनों से जाम लगा तो व्यापारी करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

शामली। कोतवाली परिसर में शनिवार को डीएम जसजीत कौर व एसपी अभिषेक झा ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान गन्ने के जाम, मिल से निकलने वाली छाई, खस्ताहाल सड़क और ट्रैफिक व्यवस्था का मुद्दा छाया रहा। व्यापारी मिल प्रबंधन पर जमकर बरसे। समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दे डाली।
बैठक में शुगर मिल, पीडब्लयूडी, एनएचआईए के अधिकारी भी मौजूद रहे। शुगर मिल अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों मिल के एक बॉयलर में तकनीकी खराबी आने से पेराई बाधित रहा था। इस वजह से शहर में जाम की समस्या पैदा हुई, लेकिन अब बॉयलर को दुरुस्त कर लिया गया है। डीएम ने मिल अधिकारी से कहा कि शहर में गन्ना वाहनों की वजह जाम न लगे, इसे सुनिश्चित करें। साथ ही शहर से बाहर जमीन खरीदकर गन्ना क्रय करने इंतजाम किया जाए। पेराई सत्र में ब्रेकडाउन न हो। मिल की तकनीकी टीम हमेशा तैनात रहे। शहर के हर प्वाइंट पर गार्डों की तैनाती बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग ने गन्ना वाहनों का जाम और मिल से निकलने वाली छाई की समस्या का स्थायी समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। डीएम ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम सदर विशु राजा, सीओ बिजेंद्र भडाना, व्यापारी नेता अंकित गोयल, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, निशीकांत संगल, संजय त्यागी वैभव गोयल, राहुल गोयल, अनुराग जैन, पंकज गुप्ता, राजीव गोयल सभासद, विजय कौशिक, राकेश संगल, अनुज गोयल, राजेश जैन आदि मौजूद रहे।

शामली कोतवाली में व्यापारियों की बैठक में जानकारी देते मिल अधिकारी।

शामली कोतवाली में व्यापारियों की बैठक में जानकारी देते मिल अधिकारी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed