फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders warned GST officials of agitation

Shamli News: जीएसटी अधिकारियों को व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 16 Jan 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 16 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Traders warned GST officials of agitation
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सीबी गुप्ता कॉलोनी स्थित प्रांतीय कैंप कार्यालय पर व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी अधिकारी व्यापारियों का आर्थिक उत्पादन बंद करें, अन्यसा व्यापारी उनका उनके ही दफ्तर में घेराव करेंगे ।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा गत विधानसभा सत्र के समय प्रदेश के सभी विधायकों को प्रदेश के व्यापारियों ने उनकी मांगों को पूरा करने के लिए ज्ञापन सौंपे थे और 14 जनवरी तक मांगे नहीं माने जाने की स्थिति में 15 जनवरी से अपनी मांगों के समर्थन में धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। प्रदेश सरकार ने व्यापारियों की मांगों की अनदेखी की है। मजबूरन व्यापारी 27 जनवरी से अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश भर में धरने-प्रदर्शन करेंगे ।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों ने शामली में जीएसटी विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के किए जा रहे आर्थिक उत्पीड़न पर रोष व्यक्त किया। कहा कि 27 जनवरी को प्रदेश भर में व्यापारी अपनी 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन करेंगे। बैठक में सुभाष चंद्र धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल , राजेश सिंघल, राजेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed