फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders upset due to waterlogging and mud in Mandi

मंडी में जलभराव व कीचड़ से व्यापारी परेशान

Fri, 05 Aug 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Traders upset due to waterlogging and mud in Mandi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। कस्बा मंडी में जलभराव के चलतेे हालात बदतर हैं। मंडी अध्यक्ष समेत फल व्यापारियों ने समाधान की मांग की। हालांकि आज तक समाधान नहीं हुआ है।
करीब 25 वर्ष पूर्व नवीन मंडी का निर्माण कराया गया था। यहां व्यापारी सफाई, जलभराव व कीचड़ की समस्या से जूझ रहे हैं। इस मंडी में आम के तीन माह के सीजन में जनपद, गैर जनपद व अन्य प्रदेशों से व्यापारी पहुंचते हैं। पिछले कई दिन हुई बरसात के कारण मंडी का हाल बुरा है। सड़क पर जलभराव व कीचड़ जमा होने से गुजरना मुश्किल हो गया है। व्यापारी अंकित, शाहरुख, नदीम, बबलू, मोहित, बबलू, विनोद, अंकुर अग्रवाल, नवीन आदि कहते हैं मंडी में नियमित सफाई नहीं कराई जाती है। गंदगी नालों में अटी पड़ी है। बरसात के मौसम से पहले मंडी के चारों ओर बने नालों की सफाई होनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

वहीं, अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। इस मामले में नवीन मंडी अध्यक्ष जाहिद राज ने बताया कि मंडी अधिकारियों को यहां की समस्या से अवगत कराया। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं, मंडी के फल व्यापारियों ने डीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed