{"_id":"611170af8ebc3e7ad139a009","slug":"traders-submitted-memorandum-to-dm-shamli-news-mrt5511923194","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी।
- फोटो : SHAMLI
व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
शामली। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को सौंपा। ज्ञापन में शनिवार-रविवार को साप्ताहिक बंदी समाप्त करने, त्योहारों के मद्देनजर शनिवार- रविवार को बाजार खोलने की अनुमति दिए जाने, बाजारों व कॉलोनियों में जलभराव की समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट मे डीएम जसजीत कौर से मिला। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में व्यापारियों ने अवगत कराया कि कोरोना काल के समय में व्यापारियों के व्यापार को भारी नुकसान हुआ है। मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है। अब बाजारों को भी शनिवार-रविवार की साप्ताहिक बंदी समाप्त करके पुरानी साप्ताहिक बंदी लागू किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में रोडवेज डिपो निर्माण के लिए व्यापार मंडल निरंतर छह वर्षों से प्रयास करता आ रहा है। निर्धारित जमीन पर रोडवेज डिपो का निर्माण कराए जाने, शामली शहर में सीबी गुप्ता कॉलोनी; आर्य पुरी ;नाला पटरी ;कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट में चार से पांच फुट तक जलभराव होने पर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है। डीएम जसजीत कौर ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में रवि संगल, अनुज गोयल, महेश धीमान, शिवांक गर्ग, लोकेश सैनी; राजेश जैन; नरेंद्र अग्रवाल ;पवन गोयल; आशु पुरी मौजूद रहे।