{"_id":"5ecea7428ebc3e908c641fab","slug":"traders-expressed-displeasure-with-sdm-shamli-news-mrt4836411189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 के विरूद्ध जंग में व्यापारियो से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 के विरूद्ध जंग में व्यापारियो से मांगा सहयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने एसडीएम से जताई नाराजगी
कैराना। कोरोना महामारी के विरुद्ध जंग में एसडीएम ने व्यापारियों के साथ बैठक करके मास्क का प्रयोग करने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए सहयोग की मांग की। व्यापारियों ने भी बिना वजह दुकानदारों को परेशान करने पर नाराजगी जताई।
एक सप्ताह से लॉकडाउन में दी गई छूट के बाद बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी थी। प्रशासन ने भी सख्त कदम उठाते हुए ई पास निरस्त करते हुए बाजार में बिना मास्क और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी थी। बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कैराना अध्यक्ष विपुल जैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम देवेंद्र सिंह के साथ बैठक की। व्यापारियों ने कहा कि अगर किसी छोटी दुकान पर ग्राहक आ जाते हैं तो उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए। पानी पीने के समय व्यापारी मास्क थोड़ा नीचे कर लेता है तो उनको परेशान किया जाता है। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने व्यापारियों से कहा कि इस समय कोरोना से जंग जीतने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाना जरूरी है। एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक व्यापारी मास्क लगाए। अगर ग्राहक बिना मास्क पहनकर आए तो उसे मास्क दें, ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके। इस अवसर पर रामकुमार, संदीप वर्मा, वरुण सिंघल, शगुन मित्तल, अमित गर्ग, राजीव आर्य, अनिल गोयल आदि मौजूद रहे।