फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders demonstrate at Subhash Chowk

व्यापारियों का सुभाष चौक पर प्रदर्शन

Sat, 27 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Traders demonstrate at Subhash Chowk
शामली सुभाष चौक पर व्यपारियो के धरने पर बैठे व्यपारियो को सम्बोधित करते व्यपारी नेता घनश्यामदा? - फोटो : SHAMLI
शामली। जीएसटी की जटिलताओं के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने सुभाष चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग और अन्य व्यापारियों ने केंद्र सरकार से जीएसटी में सरलीकरण की मांग की।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल एवं कांफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के संयुक्त आह्वान पर जिला मुख्यालय पर व्यापारियों ने सुबह 9.00 बजे से लेकर पूर्वाह्न 11.30 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखीं। इसके बाद सुभाष चौक पर इकट्ठा हुए और पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल व्यापारी संकट में है। जीएसटी व्यापारी के लिए फांसी का फंदा बन चुका है। सरकार ने अधिकारियों को व्यापारी का जीएसटी पंजीकरण रद्द करने तक के अधिकार दे दिए हैं। संपत्ति जब्त करने के लिए अधिकार दिए गए हैं। छोटी-छोटी त्रुटियों पर भारी पेनल्टी लगाने के अधिकार दिए गए हैं ऐसे में व्यापारी के लिए व्यापार एक बहुत कठिन इस स्थिति में आ गया है। व्यापारियों ने केंद्र सरकार से जीएसटी में सरलीकरण की मांग की।
विज्ञापन

बाजार बंद का आह्वान, फिर भी खुली रहीं दुकानें
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल को छोड़कर व्यापारियों के दूसरे संगठन भारत बंद के आह्वान से दूर रहे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन संगल का कहना है कि जीएसटी की जटिलता के विरोध में उनके संगठन भारत बंद के आह्वान से दूूूर रहे हैं। उनके संगठन से जुड़े व्यापारियों ने अपने कारोबार और प्रतिष्ठान खुले रखे। शामली मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव संगल का कहना है कि हमेशा की तरह शुक्रवार को मंडी खुली रही। मंडी के आढ़तियों ने अपने कारोबार खोलकर माल की खरीद फरोख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में ये रहे शामिल
धरना प्रदर्शन में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज भूषण संगल, जिला अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, नगर कोषाध्यक्ष महेश धीमान, व्यापारी सेना के प्रदेश प्रभारी पंकज वालिया, आशु पुरी, रामकुमार राय, पवन गोयल, ;सुखपाल जागिंड ;अनुज गोयल; दीपक संगल, डॉ. विकास वर्मा, वीरेंद्र जैन, संजय गर्ग, राजकुमार मित्तल, अरविंद गर्ग, श्रेयांश जैन अमित गर्ग, वैभव गोयल, विनोद शास्त्री आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed