फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders demanded an economic relief package

व्यापारियों ने की आर्थिक राहत पैकेज देने की मांग

Wed, 14 Jul 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Traders demanded an economic relief package
व्यापारियों ने आर्थिक राहत पैकेज देने की मांग की
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के आह्वान पर प्रदेश भर में व्यापारियों ने अपने-अपने जिलों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन भेजकर व्यापारियों के लिए आर्थिक राहत पैकेज की मांग की।

शामली में भी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग व जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलक्ट्रेट जाकर डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में प्रदेश में कोरोना संक्रमण से पीड़ित व्यापारियों के लिए उनकी चरमराई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आर्थिक राहत पैकेज जारी करने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि वर्ष 2020 में लगातार तीन महीने तक लॉकडाउन लगे रहने से बाजार बंद रहे तथा वर्ष 2021 में भी पुन: कोरोना संक्रमण के कारण पूरे मई माह में बाजार बंद रहने से प्रदेश के व्यापारियों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। उनके ऊपर कर्मचारियों का वेतन, बिजली के बिल, इनकम टैक्स के साथ-साथ बैंकों का ब्याज बढ़ गया है। ऐसे में व्यापारियों को आर्थिक राहत पैकेज की जरूरत है। उन्होंने चार माह का बिजली का बिल और बैंकों का ब्याज और ईएमआई माफ करने, कोरोना संक्रमण से मृत व्यापारियों के परिजनों को जो जीएसटी में पंजीकृत है 10 लाख का दुर्घटना बीमा दिलाने की मांग की। इस दौरान सुभाष चंद धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, पंकज वालिया, रवि संगल, रामकुमार राय, महेश धीमान, सुखपाल जांगिड़, राजेश जैन, पवन गोयल, अनिल बंसल, आशु पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed