फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders are safe in BJP government: Vineet Sharda

भाजपा सरकार में व्यापारी सुरक्षित: विनीत शारदा

Thu, 27 Apr 2023 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Traders are safe in BJP government: Vineet Sharda
शामली नवीन मंडी में व्यापारियो की बैठक लेते भाजपा व्यापार प्रकोष्ट की प्रदेश संयोजक विनित सार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी समेत सभी वर्ग के लोग सुरक्षित है और प्रदेश में कानून का राज है। जबकि इससे पहले की गैर भाजपाई सरकारों में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट थी।
बुधवार को नवीन मंडी स्थल पर व्यापारी राजेश संगल के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत में विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकारें आई हैं तब से व्यापारी भयमुक्त होकर अपना व्यापार कर रहा है। उप्र में अब निवेश लगातार बढ़ रहा है। पहले की गैर भाजपाई सरकारों में व्यापारी प्रदेश के कई जिलों से पलायन कर दूसरे राज्यों में जा रहे थे। अब निवेश के लिए व्यापारी प्रदेश में आ रहे हैं। प्रदेश में हाईवे क निर्माण तेजी से चल रहे हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। माफिया और अपराधियों के लिए अब प्रदेश में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन

माफिया अतीक की हत्या को लेकर प्रदेश संयोजक ने कहा कि गुंडों ने उसे मार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब कानून का राज है। व्यापारी, बहन बेटियां समेत सभी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे है। जीएसटी को लेकर उन्होंने कहा कि व्यापारी इससे पूरी तरह संतुष्ट है। व्यापारियों के हितों को देखते हुए सरकार लगातार सरलीकरण कर रही है। प्रदेश संयोजक ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की लहर है और व्यापारी वर्ग एकजुट है और सभी 17 महापौर और अन्य निकायों में भाजपा प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत होगी। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पश्चिमी उप्र संयोजक विनोद गुप्ता, कार्यवाहक जिला संयोजक राजेश संगल और सह संयोजक गौरीशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता के यहां चोरी की घटना की ली जानकारी
शामली। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा बुधवार को कमला कालोनी में अधिवक्ता संजीव गर्ग के यहां पहुंचे और उनके यहां हुई चोरी की घटना की जानकारी ली। उन्होंने फोन पर एसपी अभिषेक से बात की और जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed