फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders angry over Haryana Police detaining Saraf

Shamli News: हरियाणा पुलिस द्वारा सराफ को हिरासत लेने पर भड़के व्यापारी

Sat, 01 Jun 2024 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 01 Jun 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Traders angry over Haryana Police detaining Saraf
शामली कोतवाली में हरियाणा पुलिस द्ववारा सर्राफा व्यापारी  को ले जाने पर पहुचे सर्राफा व्याप
शामली। हरियाणा के पानीपत जिले की सदर थाना पुलिस ने बड़ा बाजार में दुकान पर दबिश देकर सराफ को हिरासत में लिया। इस पर व्यापारी भड़क गए और उन्होंने सराफ को हिरासत में लेने का विरोध किया। हंगामा बढ़ा देख पानीपत पुलिस सराफ को शहर कोतवाली ले गई। व्यापारी पुलिस के पीछे ही कोतवाली में पहुंचे और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस ने व्यापारियों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस अपनी आमद दर्ज कराकर सराफ को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को हरियाणा के पानीपत जिले की सदर थाना पुलिस की टीम बड़ा बाजार पहुंची और वहां एक सराफ के यहां दबिश दी। पुलिस टीम अपने साथ एक महिला को लेकर आई थी। पुलिस टीम ने बताया कि उनके क्षेत्र में एक दुकान से महिला ने करीब 15 ग्राम वजन के सोने के कंगन चोरी किए थे। महिला ने चोरी के जेवर शामली में सराफ को बेचना बताया है। महिला की निशानदेही पर पुलिस दुकान पर पहुंची और सराफ को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पानीपत पुलिस की दबिश की सूचना पर बाजार के व्यापारी व लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। व्यापारियों ने सराफ को हिरासत में लेने का विरोध किया। हंगामा बढ़ता देख पानीपत पुलिस सराफ को लेकर शहर कोतवाली पहुंच गई। व्यापारी भी पुलिस के पीछे कोतवाली में पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिस की दबिश और व्यापारी को हिरासत में लेने का विरोध किया। पानीपत पुलिस ने व्यापारियों को समझाया कि उनके यहां चोरी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी में पकड़ी गई साथ रही महिला ने सराफ की दुकान पर चोरी के जेवर बेचना बताया। महिला की निशानदेही पर यह कार्रवाई हुई है। सराफ को इस मामले में पूछताछ के लिए ले ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम सराफ को अपने साथ पानीपत ले गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पानीपत पुलिस सराफ को लेकर गई है।

20 दिन पहले भी व्यापारी को लिया था हिरासत में
बड़ा बाजार में ही पानीपत पुलिस ने 20 दिन पहले दबिश देकर एक सराफ को हिरासत में लिया था। आरोप था कि व्यापारी चोरी का सामान खरीदता है। हालांकि, बाद में उसे छोड़ दिया गया था। इसके अलावा एक सप्ताह पूर्व ही व्यापारियों ने जीएसटी के अधिकारियों पर आए दिन परेशान करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed