फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tractor trolley overturned, driver dies after being crushed

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दबकर चालक की मौत

Fri, 04 Nov 2022 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley overturned, driver dies after being crushed
कैराना में मृतक बिल्लू का फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दबकर चालक की मौत
विज्ञापन

कैराना (शामली)। रामड़ा बाईपास पर सुबह के समय ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। बाद में परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया।

गांव रामड़ा निवासी बिल्लू (25) सुबह करीब पांच बजे ट्रैक्टर ट्रॉली में पालक व गोभी भरकर कैराना सब्जी मंडी में बेचने के लिए जा रहा था। रामड़ा बाईपास पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। बिल्लू ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से बिल्लू को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। पुलिस घायल बिल्लू को सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिल्लू तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। बिल्लू के पिता जहीर के पास जमीन नहीं होने के चलते परिवार के सदस्य मजदूरी करके पेट पालते थे। बाद में परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। दोपहर करीब दो बजे गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से रामड़ा निवासी बिल्लू की मौत हो गई थी। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed