{"_id":"5e52cd418ebc3ef3c26b574b","slug":"town-s-youth-dies-in-noida-shamli-news-mrt4705109195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे की युवक की नोएडा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे की युवक की नोएडा में मौत
विज्ञापन
कस्बे की युवक की नोएडा में मौत
कांधला। कांधला निवासी बाइक सवार युवक की नोएडा में किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी 25 वर्षीय आशीष नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार को कंपनी से छुट्टी होने के बाद वह बाइक से अपने कमरे पर लौट रहा था। जब वह अपने कमरे के निकट पहुंचा तो किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने युवक के मोबाइल फोन में मिले नंबर के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद कांधला पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।