फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tough to see hard paper

कठिन पेपर में उलझे परीक्षार्थी

Thu, 15 Feb 2018 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 15 Feb 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Tough to see hard paper
शामली के हिन्दू कन्या इंटर काॅलेज में बोर्ड परिक्षा देतीं छात्राएं । - फोटो : अमर उजाला
शामली में यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटर भौतिक विज्ञान विषय के प्रथम प्रश्नपत्र ने छात्राओं के होश उड़ा दिए। छात्राओं का कहना है कि इस बार प्रश्नपत्र में संख्यात्मक प्रश्नों की अधिकता और कठिन प्रश्न आए है, जिस कारण पेपर अच्छा नहीं हुआ। पेपर अच्छा नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है। अधिकतर छात्राओं ने कहा कि कम अंक मिलने से निराशा हाथ लगेगी। परीक्षा देकर लौट रहीं छात्राओं के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आ रही थी। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में द्वितीय पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। प्रश्नपत्र को लेकर कुछ छात्राओं से बात की गई। छात्राओं ने बताया कि पेपर बहुत ही कठिन था, जिस कारण प्रथम प्रश्नपत्र में पास होना भी मुश्किल रहेगा। शहर के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा मनीषा और महिमा ने बताया कि पेपर अच्छा नहीं रहा। भौतिक विज्ञान के पेपर में इस बार संख्यात्मक प्रश्नों की भरमार रही, जबकि थ्योरी के प्रश्न आसान रहे, जिस कारण अंक काफी कम आने की उम्मीद है। वहीं इशा, काजल और नेहा ने बताया कि पेपर में थ्योरी केवल 20 प्रतिशत ही आई है, जबकि संख्यात्मक प्रश्नों का प्रतिशत 80 रहा। सभी संख्यात्मक प्रश्न बड़े ही कठिन थे, जिन्हें वह अच्छी प्रकार से हल नहीं कर सके। छात्राओं ने बताया कि एक भी संख्यात्मक प्रश्न कॉलेज व ट्यूशन की पढ़ाई से नहीं आया, जिससे पहले प्रश्नपत्र में पास होना बेहद कठिन है। परीक्षा पास करने के लिए द्वितीय प्रश्नपत्र में काफी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी परीक्षा में पास लायक अंक आ सकते हैं। ऐसा नहीं होने पर करियर पर प्रभाव पडे़गा। छात्राओं ने कहा कि पूरी तैयारी के साथ इस विषय का द्वितीय प्रश्नपत्र देना होगा।
विज्ञापन


300 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को इंटर में विज्ञान वर्ग और कॉमर्स वर्ग के परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई। 300 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में द्वितीय पाली में इंटर विज्ञान वर्ग में भौतिक विज्ञान विषय के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। जिसमें परीक्षा केंद्रों पर 3574 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें से 245 ने परीक्षा छोड़ी और 3129 ने ही परीक्षा दी। वहीं, द्वितीय पाली में ही कॉमर्स वर्ग की बहीखाता एवं लेखाशास्त्र के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई, जिसमें 1109 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 55 छात्र परीक्षा से गैरहाजिर रहे। कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर चारों सचल दल और संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की विशेष चौकसी रही। उन्होंने बताया कि वह जनपद के बाबरी, सिक्का, शामली व ऊन क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग की। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। सभी जगह सीसीटीवी चलते मिले। वहीं कक्ष निरीक्षकों के ड्यूटी कार्ड चेक करते हुए उन पर विषयों के बारे में भी जानकारी ली। सभी कक्ष निरीक्षक परीक्षा से अलग विषय के ही मिले। सभी जगह शांतिपूर्वक परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed