{"_id":"657df957ab71d49e7b0913b5","slug":"total-solution-day-became-a-joke-officers-remained-busy-on-mobile-shamli-news-c-26-1-sal1002-13456-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: संपूर्ण समाधान दिवस बना मजाक, मोबाइल पर व्यस्त रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: संपूर्ण समाधान दिवस बना मजाक, मोबाइल पर व्यस्त रहे अधिकारी
Sun, 17 Dec 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
ऊन तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मोबाइल देखते अधिकारी
शामली/कैराना/ऊन। फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किया जाने वाला संपूर्ण समाधान दिवस मजाक बनकर ही रह गया है। जिले की तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। शामली और ऊन में जहां कुछ अधिकारी फरियादियों की समस्याएं सुनने के बजाए मोबाइल में व्यस्त नजर आए। वहीं, कैराना में तीन अधिकारी नदारद रहे, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
शामली तहसील में एडीएम संतोष कुमार, सीओ सिटी, एसडीएम और तहसीलदार फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे महिला समेत अन्य अधिकारी मोबाइल पर व्यस्त नजर आए। कुछ फरियादियों ने कहा कि कई माह से वे समस्याओं के समाधान के लिए चक्कर ही काट रहे हैं, मगर सुनवाई नहीं हो पा रही है।
चार शिकायतों का किया निस्तारण
ऊन में संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 47 शिकायतें मिली। जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में जहां फरियादियों की समस्याएं सुननी थी बजाए इसके कुछ अधिकारी मोबाइल फोन में ही व्यस्त रहे।
विज्ञापन
समाधान दिवस में गैर हाजिर तीन अधिकारियों को नोटिस जारी
कैराना में सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 20 शिकायतों में से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। यहां कुछ अधिकारी नदारद भी रहे। गैर हाजिर तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शनिवार को तहसील सभागार में सीडीओ विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
केस-1
तीन माह से भटक रही
जलालाबाद निवासी दीपा ने बताया कि उनकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा किया हुआ है। तीन माह से अधिकारियों के चक्कर काट रही हूं। मगर कोई सुनवाई नहीं की जा रही।
केस-1
तलवा माजरा गांव निवासी सुभाष ने बताया कि जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया और जानलेवा हमला भी किया। पिछले समाधान दिवस में भी शिकायत की थी, मगर कोई सुनवाई नहीं की गई। अब फिर से शिकायत लेकर आया हूं।
केस-3
रिटायर फौजी महीपाल शहीद बेटे की प्रतिमा लगवाने के लिए कई बार अधिकारियों के चक्कर काट चुका है मगर उसकी सुनवाई नहीं की जा रही है। समाधान दिवस में फिर से गुहार लगाई है।
केस-4
ताहरपुर निवासी वैभव ने बताया कि कुछ लोगों ने जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है मगर शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की जा रही। फिर से समाधान दिवस में गुहार लगाई है।
केस-4
कंडेला के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत की कि उनके गांव में पिछले काफी दिनों से सड़कों पर जलभराव हो रहा है, जिस कारण स्कूली बच्चों के साथ ही ग्रामीणों एवं किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने सफाई के नाम पर हजारों खर्च कर दिए लेकिन नाले की खोदाई कराकर निर्माण नही कराया।
संपूर्ण समाधान दिवस से नदारद रहने वाले कर्मचारियों से जवाब-तलब किया जाएगा। मोबाइल में व्यस्त रहने वालों को भी चेतावनी दी जाएगी। सभी को निर्देश दिए गए है कि दिवस में प्राथमिकता से फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रविंद्र सिंह, डीएम