फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Total resolution day: 40 complaints received, only one settlement

संपूर्ण समाधान दिवस : शिकायतें आईं 40, निस्तारण सिर्फ एक

Wed, 16 Dec 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Total resolution day: 40 complaints received, only one settlement
कैराना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते एडीएम अरविंद कुमार - फोटो : SHAMLI
शामली। संपूर्ण समाधान दिवस में 40 शिकायतों में से मौके पर एक शिकायत का निस्तारण किया गया। डीएम ने फरियादियों की शिकायतों का सुनकर प्राथमिक स्तर पर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में बार-बार आने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण हो। डीएम के समक्ष 40 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने जिले में मिशन रोजगार अभियान चलाए जाने के संबंध में विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में एक रोजगार हेल्प डेस्क स्थापित करने, विभागीय कार्य योजना तैयार कर सेवायोजन अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत जो जनपद में जो भी कार्य किए जाने हैं, उसमें प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपनी कार्ययोजना बनाकर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। मौके पर एसपी सुकीर्ति माधव, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एसडीएम संदीप कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊन में विद्युत निगम की सबसे ज्यादा शिकायतें
ऊन/कैराना। तहसील के सभागार में एसडीएम मणि अरोरा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 31 शिकायतें प्राप्त र्हुइं। जिनमें से दो शिकायतों का निस्तारण किया गया।

सबसे ज्यादा शिकायतें विद्युत निगम की 12, खंड विकास अधिकारी चार, पुलिस विभाग पांच, राजस्व विभाग आठ शामिल रहीं। खोड़समा के प्रधान नरेश कुमार ने नवीन परती व खेल के मैदान की भूमि पर कब्जा करने की शिकायत करते हुए भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग की। खेल के मैदान की भूमि पर शौचालय व छप्पर डालकर अवैध कब्जा करने की शिकायत की है। उधर, कैराना में तहसील सभागार में एडीएम अरविंद कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जमीन विवाद, चकरोड पर अवैध कब्जे, महिला उत्पीड़न, गांव में साफ सफाई कराने, नगर में अलाव की व्यवस्था कराने से संबंधित 44 शिकायतें आई। इनमें 9 शकिायतों का अधिकारियों द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को निस्तारण हेतु भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed