फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Top in sugarcane purchase

गन्ना खरीद में अव्वल, भुगतान में पिछड़ा शामली

Sat, 08 Apr 2017 12:17 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Top in sugarcane purchase
suger mill - फोटो : amar ujala
शामली। चीनी मिल का पेराई सत्र अगले सप्ताह समाप्त हो रहा है। एक   ओर जहां चीनी मिले गन्ना खरीद   में अव्वल रही है, वहीं भुगतान कराने में फिसड्ड़ी साबित हुई     है। जिले की चीनी मिले अत     तक मात्र 45.28 प्रतिशत    भुगतान कर पाई है।  
विज्ञापन


जिले की चीनी  मिलों का 180 दिन का पेराई सत्र होता है। अभी तक 150  दिन की ही पेराई हुई है। तीस दिन का पेराई सत्र अभी शेष है। तीस दिन के पेराई सत्र में थानाभवन, ऊ न एवं शामली चीनी मिल सात मई तक बंद हो जाने की संभावना है। गन्ना विभाग के अफसरों के मुताबिक जिले की शामली, थानाभवन, ऊन चीनी मिलें दो लाख 24 हजार 78 क्विंटल गन्ने की खरीद कर चुकी है। इसमें थानाभवन 104.95 क्विंटल, शामली चीनी मिल 81.43 लाख क्विंटल, ऊन चीनी मिल 38.49  लाख क्विंटल शामिल है। 
विज्ञापन


गन्ना विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले की चीनी मिलों ने 62108.37 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा है। जिनमें शामली चीनी मिल ने 22897.02 लाख, ऊन चीनी मिल ने 10125.55 लाख रुपये,  थाना भवन चीनी मिल ने 29085.80 लाख रुपये के गन्ने की खरीद की हैं। इसके सापेक्ष चीनी मिलों ने किसानों को मात्र 31218.16 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें शामली चीनी मिल ने 13967.15 लाख रुपये, ऊन चीनी ने 5967.55 लाख रुपये, थानाभवन चीनी मिल ने 11283.46 लाख रुपये का भुगतान किया है। जबकि चीनी मिलों पर 30890.21 रुपये बकाया है। शामली चीनी मिल     पर 8929.87 लाख रुपये, ऊन चीनी मिल पर 4158.00 लाख रुपये,  थानाभवन चीनी मिल      पर 17802.34 लाख रुपये बकाया है। 

गन्ना विभाग के अफसरों के मुताबिक थानाभवन चीनी मिल ने अपना पेराई सत्र समाप्त करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। थानाभवन चीनी मिल के कुल 68 खरीद केंद्रों में से 54 खरीद केंद्र बंद हो चुके है। 

 इनमें खानपुर द्वितीय, पिपलहेड़ा प्रथम, भाजू, बुटराड़ा तृतीय, करौदा हाथी द्वितीय, गढ़ीपुख्ता प्रथम, ओदरी, जंधेड़ी, सिलावर प्रथम, राझड़ प्रथम, ताना द्वितीय, अकबरपुर सुन्हेड़ी, कुरमाली, कैराना तृतीय, बंतीखेड़ा प्रथम, लांक षष्टम, लांक पंचम, बसेडाखुर्द, खुरगान, भूरा, प्रथम, भनेड़ा, पढेड़, लिसाढ़ प्रथम, जलालपुर द्वितीय, भाजू प्रथम एवं द्वितीय, खेड़ा मस्तान द्वितीय, करौदा महाजन द्वितीय, सोंटा, लिसाढ़ तृतीय, भाजू तृतीय, सुन्ना, द्वितीय, मुंडभर तृतीय, भाजू, चतुर्थ, किवाना द्वितीय, झाड़खेड़ी द्वितीय, सल्लाखेड़ी द्वितीय, धनेना तृतीय, रामपुर सी आदि शामिल है।  थानाभवन चीनी मिल के मात्र 14 खरीद केंद्र चल पा रहे है।

 भुगतान न करने वाले मालिक होंगे गिरफ्तार
शामली।  जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती ने कहा कि सरकार ने चीनी मिलों को 23 अप्रैल तक बकाया भुगतान  करने का समय दिया गया है। यदि 24 अप्रैल के बाद किसानों का बकाया गन्ने का भुगतान नही किया गया तो चीनी मिल मालिकों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिले की चीनी मिलों द्वारा दिए गए शेड्यूल के अनुसार शामली चीनी मिल ने 116 करोड़ के सापेक्ष 102 करोड़ रुपये का       भुगतान का आश्वासन दिया है। ऊन चीनी मिल को ऋण स्वीकृत हो       चुका है। आगामी 12 अप्रैल तक सारा भुगतान क्लीयर हो जाएगा। बजाज ग्रुप की थानाभवन समेत सभी चीनी मिलों पर 2500 करोड़ रुपये बकाया है। मिल प्रबंधन समिति की ओर से बकाया भुगतान का गन्ना आयुक्त लखनऊ को शेड्यूल दिया गया है।


उधर, जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल भारती ने बताया    कि जिले की थानाभवन चीनी मिल 12 अप्रैल, ऊन चीनी मिल 30  अप्रैल और शामली चीनी मिल   सात मई, तितावी चीनी मिल 15 अप्रैल को अपना पेराई सत्र समाप्त कर बंद हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed