{"_id":"654be5813beb160a4c01ac48","slug":"toll-plaza-opened-people-created-ruckus-shamli-news-c-26-1-sal1002-11723-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: टोल प्लाजा हुआ शुरू, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: टोल प्लाजा हुआ शुरू, लोगों ने किया हंगामा
Thu, 09 Nov 2023 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना मेरठ करनाल हाईवे पर गांव पटनी परतापुर खाली पडा टोल प्लाजा
झिंझाना (शामली)। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव पटनी-परतापुर में टोल प्लाजा को बुधवार को शुरू कर दिया गया। छूट नहीं देने पर आसपास गांव के लोगों ने हंगामा किया। टोलकर्मियों से उनकी नोकझोंक हुई। किसी तरह लोगों को शांत कराया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें टोल प्लाजा पर छूट नहीं दी गई तो वह टोल नहीं चलने देंगे।
बुधवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित गांव पटनी परतापुर में गत दिवस टोल प्लाजा का सफल ट्रायल होने के बाद बुधवार की सुबह टोल पर वाहनों से शुल्क वसूला गया। पटनी परतापुर के ग्रामीणों को टोल प्लाजा कर्मचारियों ने उनकी गाड़ी को बिना शुल्क के नहीं जाने दिया तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। प्लाजा पर हंगामा होने की सूचना पर ग्राम पटनी परतापुर के प्रधान फूल कुमार की अगुवाई में दर्जनों लोग टोल प्लाजा पर पहुंचे तथा हंगामा कर रहे लोगों को शांत करते हुए टोल प्लाजा के मैनेजर अजय कुमार से इस बारे में बात की।
मैनेजर अजय सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह अधिकारियों से बात करने के बाद ग्रामीणों को सुविधा देने के बारे में बताएंगे। ग्रामीणों ने प्लाजा के मैनेजर को चेतावनी देते हुए कहां की अगर उन्हें टोल प्लाजा पर बिना शुल्क के नहीं आने-जाने दिया तो टोल प्लाजा नहीं चलने दिया जाएगा। हंगामा करने वालों में पुष्पेंद्र, रोहित, परमिंदर, इरफान अल्वी, योगेंद्र चौधरी, मोहित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।