फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Today will start building development

आज से शुरू होगा विकास भवन का निर्माण

Mon, 16 Nov 2015 12:35 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 16 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला मुख्यालय की  प्रस्तावित भूमि में विकास भवन का निर्माण के लिए बुनियाद खुदाई का कार्य पूरा हो गया है। सोमवार से विकास भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। सीडीओ ने जिला मुख्यालय की भूमि में प्रस्तावित विकास भवन भूमि का निरीक्षण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


पूर्वी यमुना नहर के किनारे ग्राम मुंडेट, गोहरनी, भैंसवाल, बधेव गांव की 265 एकड़ भूमि में जिला मुख्यालय प्रस्तावित है। इस भूमि में विकास भवन की 2200 वर्ग गज शामिल है। विकास भवन के निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को मिली है।  कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम ने निर्माण के लिए बुनियाद खुदाई कार्य पूरा करा दिया है।
विज्ञापन

 
रविवार को सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर विकास भवन की निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद सीडीओ  ने बताया  विकास भवन की बुनियाद खुदाई का कार्य पूरा हो चुका है। सोमवार से विकास भवन कार्यालय का नक्शे के अनुसार खंभे खड़े करने औैर निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया विकास भवन की भूमि में गन्ने की फसल खड़ी है। शामली सहकारी गन्ना समिति के सचिव को किसानों की सूची भेजी। इसमें किसानों को गन्ने की पर्ची जारी कराकर गन्ने की कटाई कराकर खेत खाली कराया जाएगा। ताकि विकास भवन का निर्माण पूरा हो सके।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed