फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Today the Chief Minister will give Kairana the gift of PAC Battalion Camp and Firing Range

आज कैराना को पीएसी बटालियन कैंप व फायरिंग रेंज की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

Sun, 07 Nov 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Today the Chief Minister will give Kairana the gift of PAC Battalion Camp and Firing Range
कैराना में मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए स्टेज का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
कैराना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कैराना में आ रहें हैं। जहां पर पीएसी कैंप, यूपी रोडवेज बस स्टैंड सहित करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी तत्कालीन समाजवादी सरकार के दौरान कैराना से पलायन करने के बाद वापस लौटे व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। वहीं प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री की जनसभा व हेलीपैड सहित सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 11 बजकर 50 मिनट पर कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज में बनाए गए बड़े हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग होगी। हेलीपैड स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे कॉलेज के पीछे बनाए गए रास्ते से प्राचीन बाबा बनखंडी महादेव मार्ग से होते हुए बेगमपुरा निवासी व्यापारी विजय मित्तल के परिवार से मुलाकात करेंगे। बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में पहुंच कर एक जनसभा को संबोधित करेंगे तथा ऊंचा गांव में बनने वाले पीएस बटालियन कैंप, यूपी रोडवेज बस स्टैंड तथा करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे।
विज्ञापन

-मुकीम काला की दहशत से पलायन करने के बाद वापस लौटे व्यापारी के घर जाएंगे सीएम
कटहेरा धर्मशाला के पास किराने की दुकान करने वाले कैराना के प्रसिद्ध व्यापारी स्वर्गीय मूलचंद मित्तल उर्फ मूला पंसारी के पौत्र विजय मित्तल व अभय मित्तल से मुकीम काला गैंग ने तत्कालीन सपा सरकार के दौरान दिसंबर 2013 में रंगदारी मांगी थी। अगस्त 2014 में रंगदारी नहीं देने पर तीन व्यापारियों की दिनदहाड़े हत्या के बाद दोनों भाई दहशत के चलते कैराना से पलायन कर सूरत चले गए थे। वहीं अभय मित्तल ने सूरत में कपड़े का कारोबार कर लिया है, लेकिन बीजेपी सरकार में कैराना का माहौल शांत होने तथा पुलिस सुरक्षा मिलने के बाद विजय मित्तल ने वापस कैराना लौटकर अपनी किराने की दुकान शुरू कर दी थी। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पलायन करने के बाद कैराना वापस लौटे व्यापारी विजय मित्तल व अभय मित्तल के आवास पर जाकर परिवार के लोगों से बात करेंगे। इसके लिए रविवार को डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव ने पब्लिक इंटर कॉलेज में बनाए गए हेलीपैड से कटहेरा धर्मशाला तक के मार्ग का निरीक्षण किया। व्यापारी विजय मित्तल के आवास पर जाकर उनसे बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-व्यापारियों ने दुकान बंद करने का लिया निर्णय
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विपुल कुमार जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री कैराना से पलायन करके वापस लौटे कुछ परिवारों से मुलाकात करेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि डीएम जसजीत कौर से उन्होंने कुछ व्यापारियों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात करने कराने की मांग की है, ताकि व्यापारी मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत करा सकें। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री के आगमन तथा प्रस्थान तक सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है।
-अग्निशमन विभाग ने की फूलप्रूफ व्यवस्था
रविवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा अपनी टीम के साथ सीएम की जनसभा स्थल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की जनसभा स्थल व हेलीपैड स्थल के आसपास आग बुझाने के यंत्रों के साथ तैनात रहने के निर्देश दिए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के हेलीपैड स्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी, सभा स्थल पर बड़ा फायर टेंडर व मंच के पीछे छोटी गाड़ी तथा मंच के दोनों और प्रशिक्षक अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व मेरठ से भी अतिरिक्त व्यवस्था के लिए संसाधन मंगवाए गए हैं। जो सभी अधिकारियों को वितरित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग की ओर से फुल प्रूफ व्यवस्था की जाएगी।
-लटके तारों की फिनिशिंग कराने के निर्देश
पब्लिक इंटर कालेज में बनाये गये हेलीपैड से कटहेरा धर्मशाला के पास स्थित पलायन के बाद वापस लौटे व्यापारी विजय मित्तल के आवास पर सीएम गाडी से जाएंगे। जिसके लिए डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव ने मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता रविंद्र प्रकाश को मार्ग पर पड़ने वाले विद्युत खंभों पर सिल्वर कलर का पेंट कराने तथा जर्जर हालत में लटक विद्युत तारों की फिनिशिंग कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्ग पर पड़ने वाले विद्युत खंभों पर सिल्वर कलर का पेंट तथा लटके हुए तारों की फिनिशिंग का कार्य विद्युतकर्मी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर 24 घंटे विद्युत सप्लाई चालू रहेगी।
-टूटी सड़कों का निर्माण कराया
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विजय सिंह पथिक महाविद्यालय के अलीपुर रोड के गेट से शामली रोड के गेट तक करीब 400 मीटर की हॉट मिक्स सड़क बनवाई गई। इसके अलावा पब्लिक इंटर कॉलेज के पीछे पुराने बाईपास पर जिस मार्ग से मुख्यमंत्री व्यापारी के आवास पर जाएंगे। उस मार्ग पर भी सड़क पर एक लेयर हॉट मिक्स की डाली गई। वहीं पब्लिक इंटर कॉलेज के पिछले गेट पर भी पर खड़ंजा लगवाया गया, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी उत्पन्न न हो।

-200 मीटर के दायरे में घरों से हटेंगे गैस सिलिंडर, ट्रैक्टर-ट्राली वालों की होगी चेकिंग
डीएमज जसजीत कौर एसपी सुकीर्ति माधव ने विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग कर सीएम के कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने बताया कि सीएम की जनसभा स्थल पर 16 ब्लॉक बनाएग़ए हैं। बीच में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जो असामाजिक तत्वों पर बारीकी से नजर रखेंगे। वही जनसभा स्थल के 200 मीटर के एरिया में मौजूद मकानों से गैस सिलिंडर हटवाने के निर्देश दिए गए। जनसभा में स्थल पर पहुंचने वाले ट्रैक्टर ट्राली वालों की चेकिंग करने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा बसों को पार्किंग में खड़े कराने तथा सुबह 8 बजे सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर पूरी वर्दी के साथ तैनात रहने के निर्देश दिए गए।

कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में ब्रीफिंग में भाग लेते पुलिस अधिकारी

कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में ब्रीफिंग में भाग लेते पुलिस अधिकारी- फोटो : SHAMLI

कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में सीएम की जनसभा के लिए सडक बनाते कर्मचारी

कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में सीएम की जनसभा के लिए सडक बनाते कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed