{"_id":"5ad8d87d4f1c1b6e098b55e8","slug":"to-stop-the-weighing-of-the-weighing-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल केंद्र बंंद करने का विरोध, दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल केंद्र बंंद करने का विरोध, दिया धरना
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। गन्ना मिल द्वारा तौल केंद्र बंद किए जाने से आक्रोशित किसानों ने गांव प्रधान के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनके खेतों में खड़ा गन्ना नहीं लिया जाएगा धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
थाना क्षेत्र के गांव कनियान में भैंसाना गन्ना मिल का तौल केंद्र लगा हुआ था। पिछले दस दिनों से गन्ना तौल केंद्र बंद कर दिया गया है, जिससे किसानों के खेत में खड़ा गन्ना सूखने की कगार पर है। खेत में गन्ने की फसल रुक जाने पर अगली फसल की बुआई करने के लिए किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो रही है।
आए दिन किसान अपनी परेशानी के हल के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उनकी किसी के पास कोई सुनवाई नहीं है। बृहस्पतिवार को अपनी समस्या का समाधान न होने से आक्रोशित किसानों ने गांव कनियान के बिजलीघर पर ग्राम प्रधान रामलखन के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया। धरने पर मौजूद डायरेक्टर राजबीर सिंह ने कहा कि आज किसानों का पूरी तरह से शोषण किया जा रहा है। खेतों में गन्ने की फसल खड़ी है और गन्ना तौल केंद्र पिछले दस दिनों से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस समस्या को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल गन्ना मंत्री, मिल अधिकारियों व जिलाधिकारी से समाधान की मांग कर चुका है, लेकिन इस समस्या पर कोई सुनवाई नहीं है। खेतों में गन्ना खड़ा होने के कारण अगली फसल की बुआई के लिए देरी होने पर किसानों को हानि पहुंच रही है। प्रदेश सरकार किसानों से किए गए वादों से पीछे हट रही है। इससे आक्रोशित किसानों ने गांव के बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पूर्व प्रधान सत्यवीर सिंह, युवा रालोद नगराध्यक्ष विक्की पोरिया, हरबीर सिंह, बीरसैन, महेश सिंह, पवन सिंह, जितेंद्र सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।