फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tiranga Yatra taken out on the success of Operation Sindoor

Shamli News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 24 May 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out on the success of Operation Sindoor
थानाभवन तिरंगा यात्रा में नागरिकों की भीड़ । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाभवन/ऊन। शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने थानाभवन कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की।
यात्रा का शुभारंभ भाजपा के पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने किया। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में धार्मिक, सामाजिक, व्यापारी, राजनैतिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए युवाओं में देशभक्ति का जज्बा भरा। तिरंगा यात्रा दयाल आश्रम, चौक बाजार, शामली बस स्टैंड, दिल्ली सहारनपुर रोड, पुराना चरथावल बस अड्डा, चौधरान पट्टी, पुलिस चौकी मार्ग से होते हुए दयाल आश्रम पर समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा का नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा करते हुए जलपान कराते हुए स्वागत किया। पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। सैकड़ों आतंकवादियों को मार दिया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। इस दौरान चौधरी राजेंद्र सिंह, आशीष सिंघल, पवन गौतम, सोहनवीर सिंह, महेश गोयल, जयपाल सिंह, राकेश कांबोज, शालू राणा, विन्नी राणा, गौरव अग्रवाल, संजय कश्यप, अखिल तायल, शंशाक कुमार, निखिल, नीरज गोयल, राजेश तिवारी रहे।
विज्ञापन

वहीं ऊन में ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के पराक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेना के सम्मान में मोटरसाइकिल रैली निकाली। मोटरसाइकिल रैली झिंझाना के इंटर कॉलेज के मैदान से प्रारंभ की गई। जिसे मुख्य अतिथि भाजपा कार्यकर्ता अनिल चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा रैली झिंझाना के आरएसएस इंटर कॉलेज के मैदान से प्रारंभ की गई। जिसे मुख्य अतिथि भाजपा कार्यकर्ता अनिल चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का समापन ऊन बस स्टैंड के पास पेट्रोल पंप पर किया गया। रैली में निवेश कुमार, सत्यपाल सिंह, गोपाल चौहान,

थानाभवन तिरंगा यात्रा में नागरिकों की भीड़ । संवाद

थानाभवन तिरंगा यात्रा में नागरिकों की भीड़ । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed