फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tiranga hoisted in educational institutions

शिक्षण संस्थाओं में फहराया तिरंगा

Tue, 17 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tiranga hoisted in educational institutions
शामली सिल्वर वेल्स स्कूल झिंझाना में झंडा फैराते स्कूल प्रबंधक व शिक्षक - फोटो : SHAMLI
शिक्षण संस्थाओं में फहराया तिरंगा
विज्ञापन

शामली। शिक्षण संस्थाओं में रविवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक खुर्शीद अनवर ने ध्वजारोहण किया। डॉ. खुर्शीद अनवर ने फेसबुक लाइव प्रोग्राम के माध्यम से छात्रों को राष्ट्रीय पर्व का महत्व बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या आशु त्यागी, चेयरमैन राजकुमार, डायरेक्टर रितेश गर्ग व राजीव गर्ग और प्रबंध कार्यकारी निर्देशक डॉ. प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस को सूक्ष्म रूप से मनाया गया। प्रबंधन समिति के सदस्य अरुण बंसल, अतुल बंसल और सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपलब्ध रहे। अरुण बंसल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगे के सम्मान में सलामी दी। इसके बाद शिक्षकों द्वारा सामूहिक गान प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉयल पब्लिक स्कूल शामली में स्वतंत्रता दिवस पर प्रबंधक विजय मलिक ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य निर्मला मलिक, उप प्रधानाचार्य विक्रांत राणा ने विचार व्यक्त किए। श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली में प्रबंधक वीरेंद्र जैन, अध्यक्ष दीपक जैन, प्रधानाचार्य डॉ. रुचिता ढाका ने ध्वजारोहण किया।

वीवी इंटर कालेज शामली में स्वतंत्रता दिवस पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग, प्रबंधक शशांक संगल व प्रधानाचार्य एसके आर्य ने ध्वजारोहण किया। एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगे को सलामी दी। बीएसएम स्कूल में स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह व उप प्रधानाचार्य नीरज कौशिक ने ध्वजारोहण किया। मेपल्स एकेडमी में प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल व प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक गुलशनराय ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व ध्वजारोहण से किया। आरके पीजी कालेज शामली में प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने ध्वजारोहण किया। आरडी इंटर कालेज कालेज सिक्का सिलावर में प्रबंध समिति के प्रबंधक प्रवीण तरार ने ध्वजारोहण किया। श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर रेलवे रोड में ध्वजारोहण किया। हिंदू महिला महाविद्यालय में सचिव ब्रजभूषण संगल ने ध्वजारोहण किया। हिंदू कन्या इंटर कालेज में प्रबंधक मुनीश संगल ने ध्वजारोहण किया। देवी उमराकौर वैदिक इंटर कालेज बनत में प्रधानाचार्य देवेंद्र राणा व अध्यक्ष ब्रजपाल शास्त्री ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में संजीता सिंह ने ध्वजारोहण किया। सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत बनत में चेयरमैन राजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया। सभासद रामपाल सिंह, योगेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, कंवरपाल, गोविंद सिंह, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।

शामली सिलवर वैल्स स्कूल में झंडा फैराते स्कूल प्रबंधक

शामली सिलवर वैल्स स्कूल में झंडा फैराते स्कूल प्रबंधक- फोटो : SHAMLI

शामली मेप्लस  एकेडमी  में झंडा फैराते स्कूल प्रबंधक

शामली मेप्लस एकेडमी में झंडा फैराते स्कूल प्रबंधक- फोटो : SHAMLI

शामली स्कोटिंस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की दीप जला कर शुभारंभ करते मुख्यअतिथी

शामली स्कोटिंस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की दीप जला कर शुभारंभ करते मुख्यअतिथी- फोटो : SHAMLI

शामली सहारनपुर तिराहे पेट्रोल पंप पर झंडा  फैराते श्रीपाल गोयल

शामली सहारनपुर तिराहे पेट्रोल पंप पर झंडा फैराते श्रीपाल गोयल- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed