फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tight security arrangements in the district on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Fri, 14 Aug 2020 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements in the district on Independence Day
शामली एसटी तिराहे पर वाहनो की चेकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन

शामली। स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, होटल और धर्मशालाओं में चेकिंग अभियान चलाया। उधर, जुमे की नमाज को लेकर भी जनपद में पुलिस अलर्ट रही। पुलिस ने ड्रोन कैमरे से संवेदनशील इलाकों में निगरानी की।
स्वतंत्रता दिवस पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। शुक्रवार शाम को पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। पड़ोसी राज्य हरियाणा की सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जनपद के अंदर शहर और कस्बों में भी वाहनों की चेकिंग चलती रही। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, होटल और धर्मशालाओं में पहुंचकर जांच की गई। संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई। उधर, अनलॉक-3 में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट रही। सुबह से ही पुलिस धर्मस्थलों के आसपास और संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात रही। दोपहर में पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में गश्त की और ड्रोन कैमरे से निगरानी की। अनलॉक-3 में कहीं पर भी सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने की जानकारी नहीं मिली। लोगों ने अनलॉक के नियमों का पालन करते हुए घरों में ही रहकर नमाज अदा की। रात में भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे में निकाला फ्लैग मार्च
कांधला। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट रही। डॉग स्क्वॉड के साथ सीओ व थाना प्रभारी ने टीम के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला तथा चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार की देर शाम सीओ कैराना प्रदीप कुमार, कांधला थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला। कैराना मार्ग स्थित वीर अब्दुल हमीद चौक पर आसपास की दुकान पर वाहनों की चेकिंग की।

शामली एसटी तिराहे पर वाहनो की चैकिंग करते पुलिसकर्मी

शामली एसटी तिराहे पर वाहनो की चैकिंग करते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed