{"_id":"5e5c01628ebc3ef3e945eb72","slug":"tight-security-arrangements-in-cm-s-public-meeting-police-force-deployed-shamli-news-mrt471665412","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की जनसभा में सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की जनसभा में सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस फोर्स
विज्ञापन
शामली भैसवाल रोड पर पुलिस लाइन के आवासीय व अनवासीयो भवनो के निर्माणकार्यो के शिलान्यास समारोह क?
- फोटो : SHAMLI
सीएम की जनसभा में सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस फोर्स
शामली। सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। जनसभा स्थल के चारों तरफ पुलिस फोर्स का सुरक्षा घेरा रहा। रास्ते पर भी जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया। वीआईपी लोगों के लिए भी पास जारी किए गए थे, जबकि आम आदमी के लिए बिना पास की अलग रास्ते से एंट्री दी गई।
रविवार को सीएम योगी की जनसभा में सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जनसभा स्थल पुलिस लाइन से लेकर रास्तों में अलग-अलग प्वाइंटों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। जनसभा स्थल के चारों तरफ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स का सुरक्षा घेरा बनाया गया था। वीआईपी लोगों के लिए पास जारी किए थे। साथ ही पुलिस कार्यालय के गेट के बराबर से वीआईपी के लिए प्रवेश द्वार बनाया गया था, जबकि आम जनता के लिए जनसभा स्थल तक पहुंचने के अलग रास्ते से एंट्री दी गई। शामली से पुलिस लाइन तक भैंसवाल मार्ग पर जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे और कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए थे। जनसभा समाप्त होने के बाद भी भीड़ को निकालने के लिए भी पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। जनसभा में आए बड़े वाहन बस और कारों को निकालने के लिए ट्रैफिक कर्मी और पुलिसकर्मी लगे रहे, ताकि जाम न लगे और किसी तरह की अव्यवस्था न हो सके।
शहर और कस्बों में भी तैनात रहा पुलिस बल
सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर शहर और कस्बों में भी पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। शामली शहर में फव्वारा चौक, शिव चौक, आजाद चौक, दिल्ली रोड, कैराना रोड समेत सभी संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। संवेदनशील थानों में रिजर्व पीएसी बल रखा गया। पूरे जिले में शांति का माहौल बना रहा।

शामली भैसवाल रोड पर पुलिस लाइन के आवासीय व अनवासीयो भवनो के निर्माणकार्यो के शिलान्यास समारोह म?- फोटो : SHAMLI

शामली भैसवाल रोड पर पुलिस लाइन के आवासीय व अनवासीयो भवनो के निर्माणकार्यो के शिलान्यास समारोह क?- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन