फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tight security arrangements at the festival, additional police force deployed

Shamli News: त्योहार पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, अतिरिक्त पुलिस बल किया तैनात

Sat, 11 Nov 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 11 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements at the festival, additional police force deployed
शामली। त्योहारी सीजन में शांति एवं सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हर थाने को अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। शहर के चौराहों व बाजारों में पुलिस बल तैनात करने के साथ ही खुफिया टीमों को सतर्क किया गया है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन और भैयादूज के त्योहार पर शांति व सुरक्षा के लिए थाना पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सड़कों से लेकर चौराहों और बाजारों में पुलिस बल तैनात किया गया है। बाजार में पुलिस की पैदल गश्त की जा रही है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया त्योहार पर शांति व्यवस्था के लिए पूरे जनपद का पुलिस बल लगाया गया है। करीब दो हजार पुलिसकर्मी व पीएसी बल तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। त्योहारों पर शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई है। वालिंटियर्स, चौकीदारों और पुलिस मित्राें का भी सहयोग लिया जा रहा है। उन्हें बताया गया है कि अगर कहीं पर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे ताकि समय रहते खुरापातियों पर कार्रवाई की जा सके। एएसपी ने बताया कि संदिग्ध वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

बाजारों में ई रिक्शा पर लगाई रोक
शामली। धनतेरस पर ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ई रिक्शा के बाजार में संचालन पर रोक लगा दी है। जिला यातायात प्रभारी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि बाजारों में ग्राहकों की भीड़ होने के कारण फव्वारा चौक और शिव मूर्ति की तरफ बैरियर लगाकर ई रिक्शाओं का संचालन रोका गया है ताकि बाजार में जाम न लग सके। बाजारों में भी गश्त कर व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed