फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three youths died due to tractor overturning

ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीसरा घायल

Thu, 30 Jul 2020 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three youths died due to tractor overturning
जलालाबाद सडक किनारे तालाब में पलटा टैक्टर - फोटो : SHAMLI
जलालाबाद (शामली)। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर चालक समेत तीन युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

जलालाबाद के ग्राम किशोरपुर निवासी कुलदीप (22) पुत्र राजकुमार दो साथियों सौरभ (20) पुत्र बिशन और इंद्रगढ़ निवासी मोनू पुत्र पालू के साथ ट्रैक्टर की सर्विस कराने के लिए बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित सर्विस सेंटर पर लाया था। ट्रैक्टर की सर्विस कराकर तीनों युवक लौट रहे थे कि थोड़ी कस्बे से दूरी पर ही एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर तालाब सड़क किनारे तालाब में पलट गया। तीनों ही युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिन्हें हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने बामुश्किल निकाला और पैरामेडिकल कालेज में भर्ती कराया। थानाभवन के इंस्पेक्टर ने बताया कि कुलदीप और सौरभ उर्फ गोली की मौत हो गई, जबकि मोनू की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी भी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों की पहचान कर उनके परिजनों सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

----------
मना करने के बावजूद ट्रैक्टर लेकर आए थे युवक
ग्राम किशोरपुर निवासी कुलदीप के पिता राजकुमार ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर ले जाने से मना किया था। इसके बावजूद तीनों नहीं माने और ट्रैक्टर लेकर जलालाबाद आ गए। यदि वे बात मान जाते तो यह हादसा न होता। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जलालाबाद में विलाप करते मृतक के परिजन

जलालाबाद में विलाप करते मृतक के परिजन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed