फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three women and two girls death from dengue fever in a village of Shamli district

UP: बुखार ने मचाया ऐसा कहर, पांच दिन में दो बच्चियों और तीन महिलाओं की मौत, दहशत से कांप उठा पूरा गांव

Thu, 26 Oct 2023 08:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 Oct 2023 08:33 PM IST
सार

Shamli News : शामली के एक गांव में बुखार ने ऐसा कहर मचाया कि पांच दिन में दो बच्चियों और तीन महिलाओं की मौत हो गई। पांच दिन में पांच मौत होने से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Three women and two girls death from dengue fever in a village of Shamli district
शामली के एक गांव में बुखार से पांच की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में कैराना क्षेत्र के गांव नगला राई में पांच दिन के अंदर डेंगू से ग्राम प्रधान की पत्नी सहित तीन महिलाओं और दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। पांच दिन के अंदर पांच मौतों से गांव में दहशत का माहौल है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से मौत की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन


नगला राई के ग्राम प्रधान यूसुफ ने बताया कि चार दिन पहले उनकी पत्नी 58 वर्षीय सफीना को बुखार आ गया था। उन्होंने सफीना का उपचार शामली के प्राइवेट नर्सिंग होम में कराया, जहां पर जांच के दौरान पता चला कि उनकी पत्नी को डेंगू है और प्लेटलेट्स भी घटकर 18000 रह गई थी।

विज्ञापन

वहीं, गंभीर हालत के चलते उन्होंने अपनी पत्नी को पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार रात करीब एक बजे उपचार के दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई। इसके अलावा डेंगू से अनीस की 50 वर्षीय पत्नी मोमिना की मंगलवार को मौत हो गई थी। मोमिना का उपचार भी पानीपत चल रहा था।

विज्ञापन

इनके अलावा पांच दिन पहले वकील की 38 वर्षीय पत्नी की भी बुखार में प्लेटलेट्स बहुत कम रहने के कारण मौत हो गई थी। वहीं, गांव के ही नईम की पांच वर्षीय पुत्री और शमीम की चार वर्षीय पुत्री को भी पिछले पांच दिन से बुखार आ रहा था। दोनों की प्लेटलेट्स बहुत काम आ रही थी। दोनों का उपचार कैराना में निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। बुधवार को दोनों बच्चियों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: CM Yogi in Baghpat: सीएम योगी ने 256 किलो के घंटे का किया लोकार्पण, मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

वहीं, पांच दिन के अंदर तीन महिलाओं और दो बच्चियों की मौत से गांव में दहशत का माहौल है। इस मामले में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि उन्हें डेंगू से हुई मौतों के बारे में जानकारी नहीं है। कल गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों को चुकानी होगी कीमत, पढ़िए! CM योगी के भाषण की 10 बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed