{"_id":"60fc00258ebc3e586f19a892","slug":"three-wanted-gangsters-surrender-to-up-police-in-kairana-police-station-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनकाउंटर का खौफ: शामली में हाथ उठाकर कोतवाली पहुंचे तीन गैंगेस्टर, बोले-साहब अब कभी नहीं करेंगे अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनकाउंटर का खौफ: शामली में हाथ उठाकर कोतवाली पहुंचे तीन गैंगेस्टर, बोले-साहब अब कभी नहीं करेंगे अपराध
Sat, 24 Jul 2021 05:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 24 Jul 2021 05:27 PM IST
सार
पुलिस के लगातार दबाव एवं अन्य कानूनी कार्रवाई के डर से शुक्रवार को वांछित गैंगस्टर के तीन आरोपी मोमीन, इंतजार व मंगता निवासी गांव रामड़ा थाना कैराना पहुंचे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
हाथ उठाकर पुलिस के सामने सरेंडर करते गैंगेस्टर
- फोटो : Amar Ujala Meerut
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपराध पर लगातार हो रही कार्रवाई के बाद अपराधियों में एनकाउंटर का खौफ इस कदर हैं कि कई जिलों में अपराधी खुद अपराध से तौबा कर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के शामली में देखने को मिला। यहां कैराना कोतवाली में तीन गैंगेस्टर हाथ उठाकर खुद पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस के सामने अपराध से तौबा कर ली।
विज्ञापन
कैराना पुलिस के निरंतर दबाव एवं कानूनी कार्रवाई के डर से गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर पुलिस द्वारा लगातार वांछित गैंगस्टरो की धरपकड़ के लिए दबिश अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के लगातार दबाव एवं अन्य कानूनी कार्रवाई के डर से शुक्रवार को वांछित गैंगस्टर के तीन आरोपी मोमीन, इंतजार व मंगता निवासी गांव रामड़ा थाना कैराना पहुंचे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कैराना थाने पर बलवा, हत्या का प्रयास के मुकदमे दर्ज हैं। शनिवार को तीनों गैंगेस्टर हाथ उठाकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। गैंगस्टरों का कहना था कि वह अपराध से तौबा कर सामान्य जिंदगी जीना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस के सामने भविष्य में अपराध न करने की कसम भी खाई।
Three wanted gangsters surrender to UP police in Kairana police station, Shamli. They were booked for rioting, attempt to murder: Shamli Police pic.twitter.com/12rPXCUrxE
— ANI UP (@ANINewsUP) July 24, 2021