फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three teams of police, four days, no clue of the robbers

पुलिस की तीन टीमें, चार दिन, लुटेरों का नहीं लगा सुराग

Mon, 27 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three teams of police, four days, no clue of the robbers
पुलिस की तीन टीमें, चार दिन, लुटेरों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर टिटौली के निकट सराफ से बदमाशों ने लूटा था बैग
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गांव टिटौली के निकट मेरठ-करनाल हाईवे पर सराफ से ज्वेलरी से भरा बैग लूटने के मामले में पुलिस चार दिन बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। इस घटना के खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस समेत तीन टीमें लगी हुई हैं।
शहर के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी सराफ देव वर्मा झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव टपराना में दुकान करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे वह शामली में बड़ा बाजार ठाकुरद्वारा मंदिर के निकट एक दुकान से ज्वेलरी लेकर बाइक से गांव टपराना जा रहा था। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गांव टिटौली से आगे पहुंचने पर पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने बैग लूट लिया था। इसके बाद झिंझाना की तरफ फरार हो गए थे। बैग में दस ग्राम सोना और 960 ग्राम चांदी के गहने थे। बदमाश बिना नंबर की बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन

बाइक चलाने वाले ने हेलमेट और पीछे बैठे बदमाश ने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस के साथ सर्विलांस और एसओजी लगी हैं, लेकिन चार दिन बाद भी हाथ खाली हैं। पुलिस अभी तक बदमाशों के बारे में पता नहीं लगा सकी है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed