फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three shops including medical stores

मेडिकल स्टोर समेत तीन दुकानें खंगाली

Fri, 07 Feb 2020 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three shops including medical stores
शामली नौकु रोड पर दुकान में सेंध लगा कर की गई चोरी - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर में रात को अलग-अलग स्थानों पर मेडिकल स्टोर समेत तीन दुकानों से हजारों की नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटनाओं का पता सुबह चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला काका नगर निवासी अनुपम कुमार की कैराना रोड स्थित नौकुआं रोड पुलिया पर ओम मेडिसिन्स के नाम दवा की दुकान है। बुधवार रात को अनुपम का भाई आशीष कुमार रोज की तरह मेडिकल स्टोर बंद कर घर गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो गल्ले का ताला टूटा हुआ मिला और सामान इधर-उधर बिखरा पाया। अनुपम के मुताबिक चोर दुकान के गल्ले में रखे करीब 16 हजार रुपये और च्यवनप्राश, केसरी जीवन और काम्पलान आदि समेत करीब 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर शटर के ऊपर लगे वेंटीलेशन की जाली तोड़कर अंदर घुसा था। इस मेडिकल स्टोर से तीन दुकान छोड़कर नौकुआं रोड पर कन्हैयालाल के बुक स्टोर से भी चोर ने करीब तीन हजार रुपये की नकदी व कुछ सामान चोरी कर लिया। इस दुकान में भी चोर शटर के ऊपर बने वेंटीलेटर पर बाहर लगी जाली और उसमें लगे एक्जस्ट फैन को तोड़कर अंदर घुसा था। इन दोनों दुकानों के सामने मोबाइल की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया है।
विज्ञापन

कैमरे में एक चोर मेडिकल स्टोर में घुसते और निकलते हुए दिखाई दे रहा है। इससे पहले वह आसपास घूमता हुआ नजर आया। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा बुढ़ाना रोड पर गांव सिंभालका निवासी राकेश की फोटो स्टूडियो की दुकान है। रात में चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़कर वहां से एलसीडी, फोटो स्टेट मशीन और प्रिंटर आदि सामान चोरी कर लिया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

शामली नौकुआ रोड पर दुकान में  चोरी के बाद बिखरा सामान

शामली नौकुआ रोड पर दुकान में चोरी के बाद बिखरा सामान- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed