{"_id":"5fda57cc8ebc3e3f6112680f","slug":"three-people-rose-together-everyone-s-eyes-moist-shamli-news-mrt5159537161","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ उठे तीन जनाजे, हर किसी की आंखें नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ उठे तीन जनाजे, हर किसी की आंखें नम
विज्ञापन
कैराना में सड़क हादसे का शिकार हुए अकरम और वसीम के शवो को भूरा बाइपास के नजदीक कब्रिस्तान में सपु?
- फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। सड़क दुर्घटना में मारे गए तीन युवकों के जनाजे उठे तो हर किसी की आंखों से आंसू बह निकले। गमगीन माहौल में तीनों शवों को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया।
कैराना क्षेत्र में पानीपत रोड पर गांव पंजीठ मोड़ के निकट मंगलवार रात करीब आठ बजे मिनी ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार वसीम, शाहरुख और अकरम की मौत हो गई थी। तीनों युवक एक ही मोहल्ला भूरा चुंगी नौगजा पीर के निवासी थे। पुलिस ने रात में ही तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। डीएम जसजीत कौर केे निर्देश पर रात में ही तीनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे तीनों युवकों के शव उनके आवास पर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया।
बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अकरम औश्र वसीम का जनाजा एक साथ उठा तो वहां मौजूद लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे। गमगीन माहौल में भूरा बाईपास के पास स्थित कब्रिस्तान में दोनों शव सपुर्द ए खाक किए गए। इसके कुछ समय बाद शाहरुख के शव को भी सपुर्द ए खाक किया गया। जनाजे में नगरपालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन, पूर्व ब्लाक प्रमुख अय्यूब जंग, पूर्व चेयरमैन राशिद अली, चौधरी अनम आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
शाहरुख के पिता का पहले हो चुका निधन
कैराना। मोहल्ला आल खुर्द नौगजा पीर निवासी 20 वर्षीय शाहरुख के पिता ताहिर का करीब 15 साल पहले इंतकाल हो गया था। शाहरुख का एक बड़ा और एक छोटा भाई और एक बहन है। शाहरुख की बहन व मां का रो-रो कर बुरा हाल है। शाहरुख की अगले महीने 10 जनवरी को शादी होनी तय थी। अकरम भी बेहद गरीब परिवार का था। अकरम के 15 साल की बेटी व दो छोटे बेटे है। वसीम भी मजदूरी के सहारे अपने परिवार का पेट पालता था। वसीम के दो छोटे बेटे है।
---------
चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तार
कैराना। नसीम निवासी मोहल्ला आल खुर्द नौगजा पीर की तरफ से कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार रात करीब आठ बजे उसका भाई शाहरुख अपने साथी वसीम के साथ बाइक से कंबल फैक्टरी में काम कर घर आ रहे थे। उनके मोहल्ले का अकरम पानीपत रोड पर गांव पंजीठ के पास कैराना आने के लिए वाहन के इंतजार में खड़ा था। शाहरुख ने अकरम को सड़क किनारे खड़ा देखकर बाइक रोक ली। इसी दौरान कैराना की तरफ से जा रहे मिनी ट्रक ने तीनों को चपेट में ले लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मिनी ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी चालक सनी दयाल निवासी पानीपत को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।