फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three people beat Corona, reach home from hospital

तीन लोगों ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से छुट्टी होने पर पहुंचे घर

Fri, 19 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three people beat Corona, reach home from hospital
तीन लोगों ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से पहुंचे घर
विज्ञापन

शामली। कोविड अस्पताल में भर्ती तीन कोरोना पॉजिटिव के सैंपल की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अस्पताल से तीनों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। जनपद शामली के झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। वह नोएडा में टेंपो चलाता है और अपने घर पर आया था। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसी थानाक्षेत्र के एक अन्य गांव निवासी व्यक्त्ति के सैंपल की रिपोर्ट तीन जून को कोरोना पॉजिटिव आई थी। वह दिल्ली से अपने घर पहुंचा था। इसके अलावा कांधला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के सैंपल की रिपोर्ट 6 जून को कोरोना पॉजिटिव आई थी। वह युवक गाजियाबाद जिले के एक पेट्रोल पंप पर काम करता है और घर पर आया था। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि उपचार के बाद तीनों लोगों के लक्षणों में सुधार होने पर उनके दोबारा सैंपल लेकर जांच केे भेजे गए थे। सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed