फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three Nagar Panchayats met the standards of ODF Plus

ओडीएफ प्लस के मानकों में खरा नहीं उतरी झिंझाना नगर पंचायत

Fri, 24 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three Nagar Panchayats met the standards of ODF Plus
जिले की चार निकायों में से झिंझाना नगर पंचायत पिछड़ी
विज्ञापन

थानाभवन, बनत व कांधला को मिलेगा स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। केंद्र सरकार की क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) की तरफ से जिले की चार निकायों का ओडीएफ प्लस का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें झिंझाना नगर पंचायत मानकों पर खरी नहीं उतर पाई। हालांकि थानाभवन, कांधला और बनत मानकों पर खरी उतरी हैं। ओडीएफ प्लस के मानकों पर खरी उतरने वाली निकायों को स्वच्छता सर्वेक्षण की रैकिंग में 300 अंक का फायदा मिलेगा।
नगर निकायों में सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों में सफाई, बिजली, पानी, टंकी, दरवाजे, कुंडी, साबुन, तौलिया, केयर टेकर आदि मानक बिंदुओं को लेकर हर वर्ष केंद्र सरकार के निर्देश पर क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया द्वारा सर्वे किया जाता है। ओडीएफ प्लस का प्रमाण पत्र पाने के लिए नगर निकायों से आवेदन मांगे जाते हैं। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक उत्तम सिंह पूनिया ने बताया कि इस साल ओडीएफ प्लस के लिए मार्च में जिले की सभी तीन नगरपालिका शामली, कांधला व कैराना और सात नगर पंचायत बनत, थानाभवन, जलालाबाद, गढ़ीपुख्ता, झिंझाना,एलम और ऊन ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15 व 16 अप्रैल को दिल्ली से आई टीम ने सभी निकायों में पहुंचकर ओडीएफ प्लस के मानक बिंदुओं का सर्वे किया था और उसकी रिपोर्ट क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया को दी थी। बृहस्पतिवार को जिले की चार निकायों का क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की तरफ से रिजल्ट जारी किया गया। इसमें झिंझाना नगर पंचायत ओडीएफ प्लस के मानकों पर खरी नहीं उतरी जबकि कांधला नगरपालिका, बनत और थानाभवन नगर पंचायत मानक बिंदुुओं पर खरी उतरी हैं। जिला समन्वयक ने बताया कि ओडीएफ प्लस का प्रमाण पत्र मिलने पर 300 अंक मिलते हैं। इनका लाभ स्वच्छता सर्वेक्षण की रैकिंग में मिलता है। उन्होंने बताया जिले की अन्य छह नगर निकायों का अभी रिजल्ट नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed