फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three more miscreants arrested for robbing bank employees

बैंक कर्मचारियों से लूट करने वाले तीन और बदमाश गिरफ्तार

Sun, 20 Feb 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three more miscreants arrested for robbing bank employees
झिंझाना। बंधन बैंक कर्मचारियों से लूट करने के तीन और आरोपियों को पुलिस ने घटनास्थल के पास वेदखेड़ी तिराहे से तमंचे और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

झिंझाना बंधन बैंक के बाइक सवार दो कर्मचारियों संजय सिंह और विपिन कुमार से नौ फरवरी को वेदखेड़ी के पास मंसूरा मार्ग पर 90 हजार रुपये और एक टैबलेट और तीन मोबाइल की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात में घटनास्थल के पास ही वेदखेड़ी तिराहे से वसीम, जुनेद निवासी तितरवाड़ा थाना कैराना और थाना क्षेत्र के गांव अशरफपुर निवासी उमर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तीन तमंचे, दो बाइक और 14 हजार 710 रुपये भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने बताया कि ये लोग किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों का चालान कर दिया। इस मामले में पुलिस मंसूरा के निवासी बिलाल नाम के बदमाश को शुक्रवार को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed