फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three members of an inter-state vehicle theft gang arrested; 14 stolen bikes recovered.

Shamli News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 14 बाइकें बरामद

Thu, 24 Sep 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 24 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three members of an inter-state vehicle theft gang arrested; 14 stolen bikes recovered.
कैराना कोतवाली में गिरफ्तार बाइक चोरी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग
शामली/कैराना। कैराना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 14 बाइकें व दो चाकू बरामद किए। बरामद बाइकों को शामली, पानीपत और गाजियाबाद से चोरी किया गया था।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बुधवार को बताया कि कैराना पुलिस ने चेकिंग के दौरान जगनपुर की पुलिया के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोका। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शाहरुख निवासी राणा माजरा, थाना सनौली, जिला पानीपत, हरियाणा और असलम उर्फ भूरा निवासी गुलशननगर कैराना बताया। जांच में सामने आया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद बाइक 11 सितंबर को कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान इकबालपुरा में घर के बाहर से चोरी की गई थी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि दोनों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर भूरा-बराला रोड स्थित बंद पड़ी पटाखा फैक्टरी के खंडहर से 13 और चोरी की बाइकें बरामद हुईं। मौके से पुलिस ने रवि निवासी गुलशन नगर कैराना को गिरफ्तार किया। एक अन्य आरोपी रिजवान मौके से भाग गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। एसपी के मुताबिक आरोपियों से बरामद बाइकों में कई बाइकें के चोरी होने के मामले शामली, गाजियाबाद व पानीपत में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बेचते थे चोरी की बाइक
कैराना कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे पानीपत, गाजियाबाद, बागपत और शामली समेत अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करते थे। उत्तर प्रदेश से चोरी की गई बाइक को हरियाणा में और हरियाणा से चोरी की गई बाइक को उत्तर प्रदेश में बेचते थे। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले असलम पानीपत में किसी फैक्टरी में नौकरी करने गया था, वहां पर उसकी मुलाकात शाहरुख से हुई। इसके बाद उन्होंने पानीपत से पहली बाइक चोरी की और उसे उत्तर प्रदेश में बेचा था। बाद में रवि भी उनके साथ जुड़कर बाइक चोरी करने व बेचने में शामिल हो गया। बाइक की बिक्री मिले रुपयों को तीनों आपस में बांट लेते थे। रवि 10वीं पास है जबकि अन्य दोनों आरोपी कम पढ़े-लिखे हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों और अस्पताल के बाहर से आरोपी मास्टर चाबी की सहायता से बाइक चोरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed