{"_id":"578bc7574f1c1b8845c4b480","slug":"three-houses-fell-down-in-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के दौरान हथछौया में तीन मकान गिरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के दौरान हथछौया में तीन मकान गिरे
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
ऊन के गांव हथछौया में बारिश के दौरान गिरी चारदीवारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में दो दिन से हो रही वर्षा के कारण गांव हथछौया में तीन मकान गिर गए। गांव में पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी मकानों की नींव में भर गया है।
गांव हथछौया में दो दिन से हो रही भारी बारिश के चलते गांव में कई फुट पानी भर गया। पानी की निकासी के उचित प्रबंध न होने के कारण मदन पुत्र मेमचंद, नवाब सिंह और रामकुमार के पक्के मकान गिर गए। मकानों की नींव में पानी भरने के कारण पक्के मकान गिर गए। मदन का दो मंजिला मकान भी गिर गया।
मकान में दरार आने के कारण सभी परिजन व पशु बाहर निकाल दिए गए थे। घटना की सूचना पर एसडीएम ऊन अवधेश सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। ग्राम सचिव को पीड़ित परिवार की रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए। ताकि पीड़ितों को मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
24 घंटे मे हुई 200 एमएम बारिश
मानसूनी बारिश दूसरे दिन भी जारी रहने से मौसम सुहाना हो गया। दिन भर आकाश में बादल छाए रहने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 200 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त रहा।
शुक्रवार मध्यरात्रि शुरू हुई बारिश दूसरे दिन भी जारी रही। बूंदाबांदी के बीच रविवार होने के बावजूद बाजारों की रौनक गायब रही। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने के बाद लोगों ने कुछ रात महसूस की। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 0.70 और न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकार्ड की गई है।
उधर, पूर्वी यमुना नहर खंड के जिलेदार अंबुज कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे से लेकर रविवार सुबह आठ बजे तक 80 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। शुक्रवार मध्यरात्रि से लेकर रविवार सुबह आठ बजे तक शामली में 200 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया और बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि फिलहाल मौसम सोमवार को भी खराब होने की संभावना है।