{"_id":"6371323a05684679a9613fc0","slug":"three-day-shooting-championship-begins-shamli-news-mrt613482569","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ
विज्ञापन
तीन दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप शुरू
शामली। लिलौन स्थित मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब में रविवार को तीन दिवसीय 5वीं शहीद नायक प्रकाश सिंह शहीद नायक नवाब सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व आईजी विजय गर्ग और डॉ. खुर्शीद अनवर ने किया।
प्रतियोगिता में पहले दिन यूपी, हरियाणा और आर्मी के शूटरों ने प्रतिभाग किया। एयर पिस्टल आईएसएसएफ व्यक्तिगत सीनियर स्पर्धा में अंकुर मलिक आर्मी बिजी सेंटर पुणे बढ़त बनाए हुए हैं। मेरठ वास स्पोर्ट्स के एयर पिस्टल एनआर स्पर्धा में अर्पण राठी बढ़त बनाए हुए हैं। मुजफ्फरनगर के शूटर्स वर्ल्ड रेंज के पिस्टल वुमन शूटर एनआर स्पर्धा इशिका चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं।
आईएसएसएफ व्यक्तिगत वुमन स्पर्धा में अवंतिका चौधरी ओर सुरुति बालियान बढ़त बनाए हुए हैं। मेरठ कैलाश प्रकाश स्टेडियम की एनआर एयर पिस्टल सीनियर वर्ग में रवि कुमार, आशीष सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। एयर राइफल पीप साइट एनआर स्पर्धा में मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के देवराज सिंह सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। अंडर 10 पिस्टल स्पर्धा में मंसूरी क्लब के अभय तोमर बढ़त बनाए हुए हैं। क्लब रेफरी नदीम मंसूरी, आरिश चौधरी अवनीश मलिक रहे। प्रतियोगिता में क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी, कोच विवेक शर्मा, कोच मुकेश चौधरी, कोच मनीष बालियान, कोच अप्सरा चौधरी, कोच दीपक कुमार, कोच परवेज खान आदि मौजूद रहे।