{"_id":"5ed7ec2c8ebc3e90541ffb64","slug":"three-corona-positives-including-soldier-s-wife-shamli-news-mrt484718766","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में सिपाही की पत्नी समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में सिपाही की पत्नी समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही की पत्नी सहित तीन कोरोना पॉजिटिव मिले
शामली। जनपद में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के तीन नए केस आए हैं। इनमें दो महिलाओं की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक महिला दिल्ली पुलिस के सिपाही की पत्नी है। तीनों कोरोना संक्रमित कुछ दिन पहले ही दिल्ली से अपने घर पहुंचे थे। तीनों के सैंपल चार दिन पहले लिए गए थे और होम क्वारंटीन थे। तीनों संक्रमित को कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
बुधवार दोपहर में मेरठ मेडिकल से 10 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है, जिनमें सात नेगेटिव और तीन पॉजिटिव है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मिले नए केस में सिपाही पत्नी सहित दो महिला और एक पुरुष हैं। शामली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दिल्ली के अमन विहार रोहिणी सेक्टर में एक थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। वह 27 मई को अपनी पत्नी के साथ घर आया था। सिपाही का कहना है कि उसे पिता का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वे उपचार कराने आए थे। 31 मई को स्वास्थ्य टीम ने उनके घर पहुंचकर परिवार के छह सदस्यों के सैंपल लिए थे। बुधवार को सिपाही की पत्नी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला और दूसरे गांव का युवक दिल्ली के जहांगीपुरी इलाके में रहकर अपना-अपना कार्य करते थे।
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक दोनों 30 मई को अपने-अपने घर पहुंचे थे। इनकी जानकारी मिलने पर 31 मई को दोनों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। सैंपल लेने के बाद स्वास्थ्य टीम ने तीनों को होम क्वारंटीन किया था। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बुधवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में दो महिला समेत तीन कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक महिला हाल ही में रोहिणी दिल्ली से लौटी है, जबकि एक अन्य महिला व पुरुष जहांगीपुरी दिल्ली से आए हैं। कोरोना पॉजिटिव मिले इन तीनों को कोविड अस्पताल झिंझाना में शिफ्ट किया गया है। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस बढ़कर 13 हो गए हैं। डीएम ने बताया कि जहां पर ये कोरोना संक्रमित केस मिले है, उस स्थान पर सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई, सर्वे और सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।