फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three candidates reached the counseling on the last day

अंतिम दिन काउंसिलिंग में पहुंचे तीन अभ्यर्थी, एक अनुपस्थित

Wed, 30 Jun 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three candidates reached the counseling on the last day
शामली। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए जनपद में 17 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की सूची शासन से जारी हुई थी। पहले दिन 13 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में पहुंचे जबकि दूसरे एवं अंतिम दिन तीन अभ्यर्थी पहुंचे जबकि एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा। उधर, काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थियों को 30 जून को नियुक्ति पत्र जारी किए जाने थे, लेकिन शासन ने अग्रिम आदेेशों तक नियुक्ति पत्र दिए जाने पर रोक लगा दी है, जिससे अभ्यर्थी मायूस दिखाई दिए।
विज्ञापन

शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए सोमवार व मंगलवार को दो दिन काउंसिलिंग कराने के निर्देश जारी किए गए थे। शासन से जनपद शामली में काउंसिलिंग के लिए 17 अभ्यर्थियों की सूची जारी हुई थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर सोमवार को काउंसिलिंग के पहले दिन 13 अभ्यर्थी शामिल हुए। उन्होंने शैक्षिक व अन्य मूल दस्तावेज जमा कराए। मंगलवार को बाकी चार अभ्यर्थियों में से तीन अभ्यर्थी काउंसिलिंग में पहुंचे और दस्तावेज जमा कराए जबकि एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा जमा कराए गए मूल दस्तावेजों का मिलान का कार्य जांच समिति द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed