फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three bike riders injured in car collision

कार की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल

Sat, 09 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Three bike riders injured in car collision
कांधला (शामली)। क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जनपद बागपत के बड़ौत निवासी तेजपाल पुत्र महिपाल मकान बनाने का ठेका लेता है। उसने शामली में एक मकान तैयार करने का ठेका लिया हुआ है। जिसके चलते वह अपने साथ मजदूर लियाकत व समयद्दीन को बाइक पर लेकर जाता है। वह शुक्रवार देर रात शामली से बड़ौत जा रहा था। वह भारसी मोड के निकट पहुंचा तो अचानक कस्बे की ओर से हाईवे पर आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों युवक दूर जा गिरे। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed