फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three arrested with stolen bike

चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

Tue, 17 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with stolen bike
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने मुंडेट नहर पुल पर चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन

रविवार रात आदर्श मंडी पुलिस मुंडेट नहर पुल पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक बाइक पर आ रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। बाइक के कागज मांगने पर आरोपी कागज नहीं दिखा सके। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम अमित निवासी गांव बधेव, सन्नी निवासी गांव मुंडेट कला और रोहित निवासी गांव मुंडेट कला है। पकड़े गए तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। इसके अलावा कोतवाली के ने बताया कि पुलिस ने करनाल रोड से गांव लांक निवासी मांगेराम को करीब 140 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इसी गांव के जोनी को 47 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गांव खेड़ी निवासी चंदन और लिसाढ़ निवासी विक्की को मारपीट करने के आरोप में पकड़कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

शक होने पर युवक पकड़ा, पुलिस को सौंपा
शामली। सोमवार को हनुमान रोड पर कैराना निवासी एक युवक दुकान के निकट खड़ा था। उसी के पास दूसरे वर्ग की दो युवती भी खड़ी थी। जब युवक वहां से चला तो दोनों युवतियां भी वहां से चली गई। युवक और युवती अलग-अलग समुदाय के होने की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के सदस्य पहुंच गए और उन्होंने युवक को पकड़ लिया, लेकिन कोई युवती मौके पर नहीं मिली। युवक को पुलिस को सौंप दिया। युवक का कहना है कि उसके साथ कोई युवती नहीं थी और न ही वह किसी को जानता है। वह किसी काम से शामली आया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed