फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three arrested, including businessman, seized for loot

व्यापारी सहित तीन गिरफ्तार, लूट के रुपये बरामद

Tue, 28 Jan 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Three arrested, including businessman, seized for loot
कांधला थाने में लूट के आरोपियो का खुलासा करते एसपी विनीत जायसवाल। - फोटो : SHAMLI
कांधला (शामली)। मूंगफली व्यापारी के मुनीम से दो दिन पहले हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए व्यापारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने बदमाशों से तमंचा, दो कारतूस, चाकू, 1.15 लाख रुपये और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

कांधला थाने पर रविवार शाम को एसपी विनीत जायसवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि कैराना निवासी हाजी जिंदा और सरवर का पार्टनरशिप में मूंगफली का थोक का काम है। शनिवार शाम उनका मुनीम कैराना निवासी वारिस जनपद बागपत के कस्बा बड़ौत और बिराल से आढ़तियों से भुगतान लेकर लौट रहा था। कांधला क्षेत्र में भारसी मोड़ के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने मुनीम से 2.53 लाख लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना में शामिल साजिद पुत्र सईद, सोनू उर्फ बाबा पुत्र हरि सिंह, असलम पुत्र वहीद निवासी दोघट जिला बागपत को को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से लूट की रकम में से 1.15 लाख रुपये, एक तमंचा, दो कारतूस, चाकू और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि लूट की साजिश असलम ने रची थी। पुलिस की पूछताछ में असलम ने बताया कि मुनीम वारिस उसके यहां भुगतान लेने के लिए आता था, जिसकी जानकारी उसने अपने तीन साथियों को दी थी। इसके बाद यह तय हुआ था कि लूट का ज्यादा माल असलम को मिलेगा तथा बाकी माल तीनों साथी बराबर बांट लेंगे। शनिवार को गांव बिराल जनपद बागपत में इसराइल और असलम से माल के भुगतान के 2.53 लाख रुपये लेकर मुनीम कैराना के लिए चला था। साजिद, सोनू व रोबिन ने बाइक से वारिस का पीछा करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया। एसपी के अनुसार इस मामले में असलम, साजिद व सोनू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। जबकि रोबिन निवासी दोघट फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed