फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three arrested for raping three teenage girls

Shamli News: तीन किशोरियों के साथ दुष्कर्म करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Jan 2023 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for raping three teenage girls
- किशोरियों को अपने मकान में बंधक बनाने व आरोपियों को पनाह देने पर लोनी निवासी महिला भी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। दो माह तक तीन किशोरियों को लोनी के एक मकान में बंधक बनाकर रखने व दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों व मकान की मालिक महिला को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर दिया।

15 नवंबर 2022 को क्षेत्र की एक दंगा विस्थापित कॉलोनी से दो सगी बहनों सहित तीन किशोरी लापता हो गई थी। एक किशोरी के दादा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 15 जनवरी 2023 को पुलिस ने तीनों किशोरियों को कांधला से बरामद कर लिया था। मुकदमे की विवेचना कर रहे एसआई राधेश्याम भारती ने बताया कि किशोरियों के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पूछताछ में किशोरियों ने बताया कि 15 नवंबर को पंजीठ निवासी आवेश उन तीनों को बहला फुसलाकर अपने साथ लेानी ले गया था। लोनी में उन्हें फतिमा निवासी रामपार, 50 फुटा रोड थाना ट्रोनिका सिटी में दो माह तक बंधक बना कर रखा गया। आवेश व आमिर निवासी पंजीठ और कैराना निवासी आदिल उनके साथ दुष्कर्म करते रहे। महिला सहित चारों आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों आरोपियों का चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed