फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three arrested for betting online on T20 cricket match

UP: टी-20 किक्रेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले तीन दबोचे, नगदी समेत बरामद हुआ ये सामान, खुलेंगे बड़े राज

Tue, 13 Sep 2022 05:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2022 05:34 PM IST
सार

T-20 मैच पर सट्टा लगाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 41 हजार रुपये, मोबाइल और लैपटॉप समेत कई सामान बरामद किए।

विज्ञापन
Three arrested for betting online on T20 cricket match
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में कोतवाली पुलिस ने एशिया कप के श्रीलंका व पाकिस्तान के टी-20 फाइनल किक्रेट मैच में हार-जीत की बाजी लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेलते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का एक साथी फरार है। आरोपियों के कब्जे से 41,200 रुपये नकद, लैपटॉप, आईपैड (टेबलेट), सात मोबाइल व तीन रजिस्टर आदि सामान बरामद हुए।

विज्ञापन


पुलिस कार्यालय पर सोमवार को एसपी अभिषेक ने प्रेसवार्ता में बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार रात को सूचना के आधार पर शहर के मोहल्ला लाजपतराय में हनी मित्तल के घर पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से ऑनलाइन जुआ सट्टा खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के नाम हनी मित्तल निवासी मोहल्ला लाजपतराय शामली, संदीप बंसल निवासी मंगलापुरी कस्बा शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर व विशांग उर्फ वीशू गर्ग निवासी मोहल्ला गांधी चौक शामली है। आरोपियों के कब्जे से 41,200 रुपये नकद, एक लैपटॉप, एक आईपैड टेबलेट, सात मोबाइल, तीन रजिस्टर व तीन पैन आदि सामान बरामद हुए।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का एक साथी आशीष सिंघल उर्फ विक्की उर्फ कल्लू निवासी मंगलापुरी शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुशखबर: जिले में बनेगा मां शाकंभरी देवी कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को मिलेगा बड़ा फायदा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

एसपी के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनके गैंग का मुखिया आशीष सिंघल है, जो इनसे अपने आई पैड, मोबाइल पर क्रिक लाइन एप डाउनलोड कराता है और अपने ग्राहकों को भी इस एप को डाउनलोड करवाता है। इनके मोबाइल भी उसी के पास थे। रविवार की रात को चल रहे टी-20 मैच पर आरोपी ऑनलाइन प्रत्येक ओवर पर हार-जीत की बाजी लगा रहे थे और अपने ग्राहकों से भी लगवा रहे थे। हार-जीत के रुपयों का लेन-देन ऑनलाइन पेटीएम एप से कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Meerut: मुंह में कपड़ा ठूंसकर महिला को मारने का प्रयास, तड़पती रही विवाहिता, पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज

वहीं रविवार रात को एशिया कप के श्रीलंका व पाकिस्तान के फाइनल मैच में करीब 1.80 लाख रुपये का लेन-देन होना पाया। इससे पूर्व में भी आरोपी ने आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच में अपने साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन करीब तीन लाख रुपये का सट्टा लगाया था। इनके ग्राहक शामली, मुजफ्फरनगर व गाजियाबाद जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed