{"_id":"5e0a47e28ebc3e88137e981b","slug":"three-animal-thieves-including-gangster-arrested-in-encounter-shamli-news-mrt461314350","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में सरगना सहित तीन पशु चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में सरगना सहित तीन पशु चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
शामली आर्दशमंडी पुलिस द्वारा पकडे पशु चोरी के आरोपी।
- फोटो : SHAMLI
मुठभेड़ में सरगना सहित तीन पशु चोर गिरफ्तार
शामली। आदर्श मंडी थाने की पुलिस ने अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना सहित तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, एक चाकू, बाइक और नकदी बरामद की है।
सोमवार को आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि रविवार रात में मुखबिर की सूचना पर गांव गोहरनी के जंगल में चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के दौरान पशु गिरोह के सरगना सहित तीन पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमंचे, छह कारतूस, 5770 नकदी और एक बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए चोरों ने नाम खलील उर्फ पुम्बा निवासी गांव सोरम थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर, इमरान निवासी नईबस्ती मुस्तफाबाद थाना कांधला और तसव्वर निवासी गांव भूरा थाना कैराना है। थानाध्यक्ष ने बताया कि खलील इस गिरोह का सरगना है। पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए पशु चोरों ने आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव सिलावर और बनत से पशु चोरी किए थे। इसके अलावा मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र में भी पशु चोरी की घटना में शामिल रहे थे। खलील पर मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर, मंसूरपुर और आदर्श मंडी शामली में करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं, जबकि इमरान व तसव्वर पर आदर्श मंडी थाने पर चार-चार मुकदमे दर्ज हैं।
यह था वारदात करने का तरीका
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरोह के सरगना खलील ने पूछताछ में बताया कि सबसे पहले वह अपने साथी इमरान के साथ बाइक से गांवों मे घूमकर पशु खरीदने के लिए देखते फिरते थे। अधिकतर गांव के बाहर वाले मकानों में ही पशु खरीदने के लिए देखते थे। पशु देखने के दौरान ही पशुओं के बांधने का स्थान और अन्य चीजों को देख लेते थे। इसके बाद पशु चोरी करके किस रास्ते से निकलना है, उस रास्ते की भी जानकारी कर लेते थे। इसके बार तीनों साथी बाइक से उस गांव में पहुंचते थे। बाइक को गन्ने के खेत मेें खड़ा कर देते थे। एक व्यक्ति पहरे पर खड़े होकर यह देखता था कि कोई आ तो नहीं आ रहा है। इसके बाद ताला तोड़कर या दीवार में सेंध लगाकर पशुओं को चोरी करके ईख के खेत में होकर निकल जाते थे। एक साथी बाइक से रास्ते पर आगे चलकर देखता रहता था कि रास्ते पर कहीं पुलिस की गाड़ी तो नहीं है। आरोपी ने बताया कि वे कोई चार पहिया वाहन पशुओं को लाने व ले जाने के लिए नहीं रखते हैं।