{"_id":"67291af3e2203f822a004704","slug":"three-accused-including-woman-arrested-for-attacking-sog-team-shamli-news-c-26-1-smrt1048-131177-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एसओजी पर हमला करने में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एसओजी पर हमला करने में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 05 Nov 2024 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना पुलिस ने पकडे एसओजी टीम पर हमला करने के आरोपी । संवाद
झिंझाना (शामली)। गांव डेरा थानू में एसओजी पर ग्रामीणों व महिलाओं द्वारा हमला कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए महिलाओं समेत 12 अज्ञात के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज की थी।
डेरा थानू में रविवार शाम एसओजी टीम वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर चतरसैन बावरिया निवासी गांव रामपुरा हाल निवासी गांव डेरा थानू को पकड़ने गई थी। एसओजी ने हिस्ट्रीशीटर को पकड़ लिया, लेकिन उसी समय ग्रामीणों और महिलाओं ने एसओजी टीम को घेरकर उनके साथ हाथापाई व धक्कामुक्की कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा लिया था। धक्कामुक्की के दौरान उपनिरीक्षक पविंद्र कुमार व हैड कांस्टेबल नितिन कुमार नीचे गिर गए थे। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया पुलिस टीम से अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को वायरल वीडियो के आधार पर रवि, पवन और महिला शीतल को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी चतरसैन समेत अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिस्ट्रीशीटर ने शोर मचाकर ग्रामीणों को किया था इकट्ठा
पुलिस के मुताबिक एसओजी को सूचना मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर चतरसैन गांव डेरा थानू में अपने घर के बाहर कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के साथ किसी अपराध करने के लिए योजना बना रहा है। जैसे ही एसओजी टीम वहां पहुंची और उसे पकड़ा तो उसने शोर मचा दिया, जिस पर आसपास के लोग और महिलाएं इकट्ठा हो गई और उन्होंने एसओजी टीम को घेरकर चतरसैन को छुड़ा लिया था।
विज्ञापन
चतरसैन पर कई राज्यों में दर्ज है आपराधिक मामले
पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर पर झिंझाना थाने पर पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज है। इसके अलावा उस पर राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि राज्यों में लूट, चोरी, चेन स्नेचिंग, राहजनी के मामले दर्ज हैं, जिनमें कई मामलों में वह वांछित चल रहा है।
एसओजी टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में झिंझाना थाने पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इस प्रकरण में सीओ कैराना को घटना को लेकर संपूर्ण तथ्यों की साक्ष्य के आधार पर गहनता से जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
- रामसेवक गौतम, एसपी