फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Threatened to kill farmer if he did not pay Rs 7 lakh

Shamli News: सात लाख रुपये न देने पर किसान को दी जान से मारने की धमकी

Mon, 25 Nov 2024 02:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 25 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill farmer if he did not pay Rs 7 lakh
शामली। मोहल्ला दयानंद नगर निवासी किसान ने एक व्यक्ति पर सात लाख रुपये मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दयानंद नगर निवासी पंकज कुमार ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया उसने 15 जून 2022 को नवाब कपूर निवासी गांव दभेड़ी बुजुर्ग थाना झिंझाना से 18 बीघा कृषि भूमि के दो बैनामे अपने नाम सब रजिस्ट्रार कैराना के यहां पंजीकृत कराया हुआ है। दोनों बैनामा का दाखिल खारिज भी हो गया था। पीड़ित के मुताबिक वह अपने घर पर बैठा था। शाम को करीब आठ बजे उसे मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम नवाब कपूर बताते हुए सात लाख रुपये मांगे। नहीं देने पर उसे और उसके बेटों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed